फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   आशा वर्कर व एएनएम के प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

आशा वर्कर व एएनएम के प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

Fri, 23 Mar 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
आशा वर्कर व एएनएम के प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
आशा वर्कर व एएनएम के प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
आयुष विभाग फतेहाबाद द्वारा 23 फरवरी से शुरू किए गए आशा एवं एएनएम प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। सबसे पहले शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में सभी शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। अंतिम बैच के पहले दिन जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश खोथ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके अलावा गांव बहबलपुर के शहीद होशियार सिंह की बहन अमनदीप कौर ने कार्यक्रम में शिकरत की और अपने भाई द्वारा दी गई शहादत के बारे में विस्तार से बताया।

प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. धर्मपाल पूनियां भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण शिविर के नोडल अधिकारी डॉ. मोहित अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार और आयुष हरियाणा के महानिदेशक के आदेशानुसार एएनएम व आशा वर्करस को सामान्य स्वास्थ्य एवं सामान्य बीमारियों के विशेषकर मधुमेह को आयुर्वेद एवं योग के माध्यम से बचाव बारे जानकारी दी गई। इसके अलावा अन्य बीमारियों जैसे मोटापा, रक्तचाप, हृदय रोग, गठिया एवं मानसिक रोगों से बचाव के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर योग विशेषज्ञ अंबिका पांटा तथा चंद्र प्रकाश आर्य ने विभिन्न योग क्रियाएं करवाई। डॉ. शिक्षा ने गर्भवती महिलाओं में होने वाले मधुमेह से बचाव एवं खानपान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. गिरीश पारिक, राजेश सरदाना, डॉ. बलवान, डॉ. मुकेश मक्कड़, शिव कुमार शर्मा, रीना आदि ट्रैनर एवं स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed