फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के प्रयासों की बदौलत अब बोल-सुन सकेगी 5 बरस की खुशी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के प्रयासों की बदौलत अब बोल-सुन सकेगी 5 बरस की खुशी

Sat, 11 Nov 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के प्रयासों की बदौलत अब बोल-सुन सकेगी 5 बरस की खुशी
सुशील सिंगला
विज्ञापन

टोहाना।
खंड के गांव ललौदा की छह वर्षीय बच्ची खुशी के लिए वर्तमान बीजेपी सरकार और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वास्तव में खुशियों की सौगात लेकर आए हैं। दरअसल छह साल की खुशी जन्म से ही ना तो सुन सकती थी और ना ही बोल सकती थी। मध्यमवर्गीय परिवार बेटी को उपचार के लिए हिसार-सिरसा तक तो ले गया। लेकिन गरीबी के कारण आगे का खर्च वहन करने में असमर्थ था। इसके बाद उन्होंने स्थानीय विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से मदद की गुहार लगाई। इस पर बराला ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से इस संदर्भ में बात कर केंद्र सरकार से मदद दिलवाने की बात की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बराला और केंद्रीय मंत्री के प्रयासों के बाद अब खुशी का उपचार हो गया है और जल्द ही छह साल की खुशी बोलना भी शुरू करने वाली है। इसी के साथ केंद्र सरकार ने खुशी के लिए स्पीच थैरेपी की एक विशेष मशीन भी आस्ट्रेलिया से मंगवाकर हिसार के अस्पताल में पहुंचाई है ताकि बच्ची उसका लाभ उठाकर सही ढंग से बोलना शुरू कर सके।
इस बारे में बच्ची के पिता जयविंद्र व उसकी मां गीता ने बताया कि वर्ष 2004 में उनकी शादी हुई थी। लगभग 7 साल पूर्व उसके घर में जुडवां बेटा और बेटी का जन्म हुआ। जन्म के बाद से बेटी खुशी बोल-सुन नहीं पा रही थी। परिजनो में चिंता हुई तो वे उसके इलाज के लिए जगह-जगह जाने लगे। सुभाष बराला के विधायक बनने के बाद उन्हें सूचना मिली कि केंद्र सरकार एक योजना के तहत 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में सुनने एवं बोलने की समस्या होने पर इलाज के लिए मदद करती है।
विज्ञापन

दरअसल इस योजना में केंद्र सरकार की योजना के तहत साढे़ पांच लाख रुपये की राशि मदद के रूप में दी जाती है। जिसके तहत यंग ऑनर इंस्टीच्यूट ऑफ मुंबई के मार्फत अप्लाई किया गया। कुछ दिन पूर्व खुशी का कान क्लीयर इंप्लांट ऑप्रेशन चंडीगढ़ पीजीआई में करवाया गया। ऑप्रेशन के बाद से उसने बोलना व सुनना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर सप्ताह हिसार जाना पड़ता है कोर्स के लिए
इस दौरान खुशी के पिता ने बताया कि बच्ची के ऑप्रेशन के बाद उसे एक सप्ताह में दो बार हिसार के जिंदल अस्पताल में स्पीच थेरैपी के तहत बोलना सिखाया जाता है। उन्होंने बताया कि खुशी के लिए यह मशीन आस्ट्रेलिया से लाई गई है। आगामी 21 नवंबर को खुशी को दोबारा चंडीगढ़ ले जाया जाएगा। जहां चिक्तिसक उन्हें समझाएंगे कि बच्ची को किस प्रकार से पढ़ाया जाएगा।

सरकार का लक्ष्य बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ : बराला
इस बारे में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश से ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की अपील की गई। इसका परिणाम ये रहा कि प्रदेश में बेटियो के लिंगानुपात में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि खुशी के पिता उनसे मिले थे जिसके बाद उन्होंने इस मामले बारे केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से बात की तो उन्होंनेे इस बेटी के इलाज के लिए सरकार की योजना के तहत राशि मुहैया करवाई। जिसका परिणाम यह हुआ कि खुशी आज बोल-सुन पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed