फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   121 villages affected due to floods and rains

Fatehabad News: बाढ़ और बारिश से आफत, 121 गांव हुए प्रभावित

Fri, 21 Jul 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 21 Jul 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
121 villages affected due to floods and rains
फतेहाबाद/रतिया/जाखल। फतेहाबाद में बाढ़ ने अब रौद्र रूप धारण कर लिया है। बाढ़ की वजह से जिले 110 व बारिश के कारण 11 गांव प्रभावित हो चुके हैं। वहीं, एक लाख एकड़ का रकबा बाढ़ व बारिश के पानी के कारण प्रभावित हो चुका है। अब तक ढाणियों में फंसे 700 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। वहीं, बाढ़ के कारण एक गाय की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन


फतेहाबाद में आई बाढ़ व पिछले दिनों हुई बारिश के कारण 121 गांवों के खेतों में जलभराव हो चुका है। इनमें फतेहाबाद व भट्टूकलां के 11 गांव ऐसे हैं, जहां पर बारिश के कारण खेतों में नरमे की फसल की वजह से नुकसान हुआ है। वहीं, 110 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ ने जिले का एक लाख एक हजार एकड़ खेत बारिश व बाढ़ के कारण प्रभावित हो गए हैं। जिले में बाढ़ के कारण फतेहाबाद के 18, टोहाना के आठ, जाखल के 21, कुलां के 11 व रतिया के 52 गांव प्रभावित हैं।
विज्ञापन

वहीं, राजस्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ के कारण रतिया में अब तक 38 405, टोहाना में 4742.5, फतेहाबाद में 22 हजार 75 व बारिश के कारण 7450, जाखल में 19 हजार 162, कुलां में 6615 एकड़ खेतों में पानी के कारण फसलों को नुकसान हो चुका है। वहीं, भट्टूकलां में हुई तेज बारिश के कारण 2490 एकड़ फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर, मवेशियों की बात की जाए तो फतेहाबाद में अब तक 1220 बड़े पशु, 480 छोटे, पोल्ट्री फार्म के 1150 चूजे आदि प्रभावित हुए हैं। ढाणियों में फंसे लोगों को लगातार रेस्क्यू करके उनको राहत शिविरों में भेजा जा रहा है। फतेहाबाद में अब तक 700 लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है। शुक्रवार को ही 231 लोगों को रेस्क्यू कर राहत शिविरों में भेजा गया। वहीं, एक गाय की मौत की सूचना भी है।

चांदपुरा व रतिया में घट रहा घग्गर का जलस्तर

वहीं, इस बीच चांदपुरा साइफन पर रतिया घग्गर पुल में पानी का जलस्तर कम हुआ है। जाखल के चांदपुरा साइफन पर 18, 900 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया है। वहीं, रतिया से गुजर रही घग्गर में पानी का भराव कम होकर अब 16.5 फुट तक आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed