{"_id":"639a082c279c67079e2096e7","slug":"12-year-old-boy-diagnosed-with-dengue-larvae-found-at-two-places-fatehabad-news-hsr649733546","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 12 साल का बच्चा मिला डेंगू पीड़ित, दो जगह मिला लारवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 12 साल का बच्चा मिला डेंगू पीड़ित, दो जगह मिला लारवा
विज्ञापन
गांव बड़ोपल में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। डेंगू का प्रकोप जिले में जारी है। बुधवार को डेंगू पीड़ित एक बच्चा मिला है। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 160 हो गई है। सबसे ज्यादा बच्चे और युवा डेंगू की चपेट में आए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग 1219 डेंगू आशंकित मरीजों के सैंपल ले चुका है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के इंद्रपुरा मोहल्ला निवासी 12 वर्षीय बच्चा डेंगू पीड़ित मिला है। राहत की बात यह है कि फिलहाल एक ही डेंगू पीड़ित अस्पताल में दाखिल हैं। अब तक 160 डेंगू मरीजों में से 44 मरीज अस्पताल में दाखिल हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार डोर टू डोर सर्वे कर रही है। सर्वे के दौरान लारवा मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को दो जगह लारवा मिला है। अब तक 3341 जगहों पर लारवा मिल चुका है। विभाग 3270 लोगों को लारवा मिलने पर नोटिस जारी कर चुका है।
कोट
जिले में डेंगू को लेकर स्थिति कंट्रोल में है। अब तक जिले में 160 मरीज मिल चुके हैं। फिलहाल एक ही मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। लोगों से अपील है कि फिलहाल जागरूक रहें और आसपास पानी एकत्रित न होने दें।
विज्ञापन
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी विशेषज्ञ