{"_id":"c043d00c15a5474a76b6933112fc88de","slug":"12-without-calling-a-meeting-of-prime-minister-expressed-ticket-claim","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना प्रधान की बैठक बुलाकर 12 ने जताया टिकट पर दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना प्रधान की बैठक बुलाकर 12 ने जताया टिकट पर दावा
fatehabad
Updated Sun, 06 Jul 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में मुख्यमंत्री पद के अनेक दावेदार होने से जहां आहत हैं, वहीं फतेहाबाद में टिकट के चाहने वालों की लंबी कतार लगी हुई हैं। खास बात यह है कि सभी अपने-अपने स्तर पर ही टिकट का जोड़-तोड़ लगा रहे। इसके लिए यदि पार्टी में कोई अनुशासन टूटता है तो उसे तोड़ने से कोई गुरेज नहीं किया जा रहा है। बैठक में ग्रामीण और शहरी मंडल इकाइयों के दावेदार बिना प्रधान को सूचना दिए ही अपनी-अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने में जुट गए हैं।
रविवार को यहां पार्टी के जिला प्रधान की गैर मौजूदगी में बाकि अन्य नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में 12 नेताओं ने टिकट के लिए अपनी दावेदारी जताई। वहीं सर्वसम्मति से यह भी फैसला लिया गया कि पार्टी हाईकमान जिसे भी टिकट देगा। सभी कार्यकर्ता एकजुटता से उस प्रत्याशी की जीत के लिए तन मन धन से समर्थन करेंगे।
हाईकमान से होगी शिकायत
विज्ञापन
शहरी और ग्रामीण मंडल इकाइयां संयुक्त रूप से जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित कर सभी बारह लोगों को दावेदारी प्रत्याशी के रूप में प्रोजेक्ट किया जाएगा। इनमें ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भाटिया, महामंत्री अनिल सिहाग, डॉ. हरिसिंह फगेड़िया, उपाध्यक्ष अमीचंद सुथार, सुरेश शर्मा शहर से भारत भूषण मिढ़ा, प्रवीण जोड़ा, दुर्गेश अरोड़ा, मुलखराज चावला, भारत भूषण गर्ग, महेश सलोदिया व विजय गोयल ने विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी के तौर पर टिकट की दावेदारी प्रस्तुत की।
इस बात की पुष्टि भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत भूषण मिढ़ा ने की। मिढ़ा ने कहा कि शहरी और ग्रामीण मंडल इकाईयां संयुक्त रुप से जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित कर सभी बारह लोगों को दावेदारी प्रत्याशी के रुप में प्रोजेक्ट किया जाएगा। सबसे खास बात है कि बैठक में पार्टी के जिला प्रधान मोलूराम रूल्हानिया व अन्य नेताओं को बुलाया ही नहीं गया।

भाजपा के जिला प्रधान मोलू राम रूल्हानिया ने कहा कि यह ग्रामीण मंडल की बैठक थी। जब उनसे कहा गया कि ग्रामीण व शहरी दोनों ही मंडल की बैठक थी और 12 लोगों ने टिकट की दावेदारी जताई है। इस पर मोलू राम ने कहा कि यह अनुशासनहीनता है। ऐसा नहीं होना चाहिए। इसकी रिपोर्ट ऊपर हाईकमान को भेजी जाएगी। यहां गुटबंदी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।