{"_id":"5e0cd71a8ebc3e87fa54eb23","slug":"12-more-cases-including-loan-guarantors-found-fake-in-audit-fatehabad-news-rtk535160693","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडिट में फर्जी मिले लोन , गारंटर समेत 12 आरोपियों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडिट में फर्जी मिले लोन , गारंटर समेत 12 आरोपियों पर मामला दर्ज
विज्ञापन
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की मताना शाखा में फर्जी तरीके से लोन बांटने और बाद में ऑडिट में ये लोन खाते गलत पाए जाने पर इन्हें बंद करने के लिए बैंक मैनेजर की ओर से खुद से खातों में रुपये डालने का मामला सामने आया है। अब उन उपभोक्ता ने ये रुपये देने से मना कर दिया तो सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक भट्टू शाखा के मैनेजर हुडा सेक्टर निवासी अनूप राजन ने शहर थाना में शिकायत दी है। शहर पुलिस ने शाखा मैनेजर की शिकायत पर आरोपी बोदीवाली निवासी मनीष, भड़ोलावाली निवासी मुकेश, मानावाली निवासी सीताराम, जांडवाला सोतर निवासी सुलतान, ढांड निवासी अशोक, धांगड़ निवासी अंगूरी देवी, धांगड़ निवासी बजरंग, धांगड़ निवासी रामनिवासी, खैराती खेड़ा निवासी रोशनी देवी, खैराती खेड़ा निवासी करतार सिंह, खैराती खेड़ा निवासी संदीप, भड़ोलावाली निवासी हनुमान के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन के आरोप में मामला दर्ज किया है। गड़बड़झाला कुछ माह पहले का बताया गया है, लेकिन पुलिस ने इस मामले में 31 दिसंबर की शाम को मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत अनूप राजन ने बताया कि वह फिलहाल सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की भट्टूकलां शाखा में मैनेजर है। इससे पहले वह गांव मताना और उससे पहले गांव हिजरावां कलां की ब्रांच में तैनात था। इस दौरान उसकी जानकारी गांव भड़ोलावाली निवासी हनुमान के साथ हुई। मताना ब्रांच में मैनेजर के दौरान हनुमान के कहने पर उसने बैंक शाखा में उसके रिश्तेदारों के लोन कर दिए, जिसमें हनुमान ने गारंटी दी। जब शाखा मताना की जांच और ऑडिट हुई तो उसमें पाया गया कि अभ्यास के हिसाब कुछ लोन गलत हैं। ऑडिट के बाद गलत पाए गए लोन खाते बंद करने के निर्देश दिए गए। ये लोन खाते हनुमान ने अपने रिश्तेदारों के करवाए थे। आरोप है कि इस दौरान हनुमान ने कहा कि गांव मानावाली निवासी सुनील से रुपये लेकर इन खातों में डालकर बंद करवा देते हैं और इसके बाद लोन खाता धारकों से रुपये लेकर सुनील को लौटा देंगे। मैनेजर के मुताबिक हनुमान के साथ जाकर उसने 14 लाख रुपये सुनील से लेकर गलत लोन खातों में डाल दिए और बंद करवा दिए। इसके बाद हनुमान ने रिकवरी नहीं करवाई और उसने कुछ खाताधारकों से दबाव डालकर सात लाख 97 हजार रुपये रिकवरी करके सुनील को लौटा दिए जबकि बाकी छह लाख रुपये की रिकवरी नहीं करवाई। इसके बाद उसने गलत लोन खाताधारकों से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि रुपये आरोपी हनुमान को दे दिए हैं, लेकिन हनुमान ने कहा कि उसने रुपये नहीं लिए हैं। फिलहाल इस मामले में शहर पुलिस ने शाखा प्रबंधक अनूप राजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले में खाता धारकों से रुपए लेने थे, वो नही लौटाए। इसलिए शिकायत दी है, वैसे मैं बाहर हूं और मामले को मीडिया में नहीं उछलना चाहता। - अनूप राजन ब्रांच मैनेजर
विज्ञापन
हमारे पास शिकायत आई थी, उसी के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जाएगी। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -यादविंदर सिंह, शहर थाना प्रभारी