फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   12 cows broke down due to lumpi, 70 got hit

लंपी से 12 गायों ने तोड़ा दम, 70 चपेट में आईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
12 cows broke down due to lumpi, 70 got hit
फतेहाबाद में गाय को वैक्सीन लगाता पशुपालन विभाग का कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। लंपी पॉक्स से गायों के मरने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को इस बीमारी की चपेट में आई 12 गायों की मौत हो गई। लंपी से मरने वाली गायों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं लंपी के 70 नए केस सामने आए हैं। उधर, शुक्रवार को 18 हजार गायों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

फतेहाबाद में लंपी पॉक्स का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी लंपी 70 मामले सामने आए हैं, जिससे अब लंपी संक्रमित पशुओं की संख्या 2040 तक पहुंच गई है। इनमें 1365 पशु ठीक हो गए हैं। वहीं 675 पशुओं का इलाज जारी है। जिले में लंपी से पशुओं का रिकवरी रेट बढ़ा है और यह अब 66 फीसदी तक पहुंच गया है, जो राहत देने वाली बात है। बता दें कि जिले में शुक्रवार को लंपी पॉक्स से 12 गायों की मौत हो गई। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। लंपी से भूना, खाबड़ाकलां व पीलीमंदौरी में दो-दो तथा दैयड़, मेहूवाला व भोड़ियाखेड़ा में एक-एक और रतिया में तीन गायों की मौत हो गई। लंपी से अब तक जिले में 72 गायों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

दो दिनों में 24 हजार गायों को लगी वैक्सीन
पशुपालन विभाग के पास लंपी बचाव के लिए 64 हजार 500 डोज बुधवार को पहुंची थी। शुक्रवार को 18 हजार गायों को वैक्सीन लगाई गई। वीरवार को छह हजार गायों को वैक्सीन लगाई गई थी। पिछले दो दिनों में पशुपालन विभाग ने 24 हजार गायों को डोज लगाई है। वैक्सीनेशन के लिए पशुपालन विभाग की ओर से 40 टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
लंपी पॉक्स से 12 गायों की मौत हुई है, वहीं 70 नए केस सामने आए हैं। जिले में लंपी संक्रमण के अब तक 2040 केस सामने आ चुके हैं, जिनमें 1376 गाय ठीक हो चुकी हैं। लंपी संक्रमण से रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है और यह अब 66 फीसदी तक पहुंच गया है।
-डॉ. सुखविंद्र सिंह, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed