फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   28 को किसान-मजदूर सम्मेलन का आयोजन करेगी शुगर मिल किसान संघर्ष समिति, बराला करेंगे शिरकत

28 को किसान-मजदूर सम्मेलन का आयोजन करेगी शुगर मिल किसान संघर्ष समिति, बराला करेंगे शिरकत

Tue, 27 Feb 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
28 को किसान-मजदूर सम्मेलन का आयोजन करेगी शुगर मिल किसान संघर्ष समिति, बराला करेंगे शिरकत

विज्ञापन
28 को किसान-मजदूर सम्मेलन का आयोजन करेगी शुगर मिल किसान संघर्ष समिति, बराला करेंगे शिरकत
- बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम के लिए हामी भरने से बड़े ऐलान की उम्मीद में धरने पर बैठे किसान
अमर उजाला ब्यूरो
भूना । शुगर मिल भूना किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में 28 फरवरी को किसान मजदूर सम्मेलन में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला पहुंचेंगे। जिसे लेकर समिति ने व्यापक स्तर पर तैयारियां जुटाई हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का धरना स्थल पर पहुंचना किसान हित में बड़ा फैसला हो सकता है। धरना स्थल पर 74वें दिन जिले सिंह जाखड़ की अध्यक्षता में विचार -विमर्श किया गया । किसान संघर्ष समिति ने हरियाणा राज्य चीनी मिल प्रसंग के चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया से भी मुलाकात की। जिन्होंने शुगर मिल चलाने को चलाने के लिए हर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। का. कृष्ण स्वरूप गोरखपुरिया ने कहा कि 28 फरवरी को भारी संख्या में किसान मजदूर पहुंचेंगे और अपनी आवाज को भाजपा अध्यक्ष के सामने उठाएंगे । उन्होंने कहा कि शुगर मिल के चलने से किसान मजदूर ही नहीं, आम वर्ग को भी इसका फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि शुगर मिल के बंद होने से जल स्तर पर भी प्रभाव पड़ा है। क्योंकि अगर मिल चलता है तो लोग गन्ने के फसल को बढ़ावा देंगे। जिससे धान की खेती कम होगी तो जल स्तर पर भी अंकुश लग सकेगा। इसलिए सरकार को मिल चलाने के प्रयास करने चाहिए। धरना स्थल पर कोर सिंह धारसूल, अमरीक सिंह, पाला राम, जगजीत कुलां, बलविंद्र सिंह, धर्मपाल राव, राम कुमार शर्मा, सतबीर नहला, धर्मबीर बैजलपुर, ईश्वर सिंह ढिल्लो, धमेंद्र सिंह, सतबीर सिंह दहमान, भागुराम, रामकुमार शर्मा, बलबीर सिंह दहिया, रामनारायण बिश्रोई, अजय कुमार झाझडा, तेलू राम धारसूल, फकीर चंद जाखल आदि भी मौजूद थे।
27एफटीबीपी37 : भूना में शुगर मिल चलाने की मांग को लेकर 74वें दिन धरने पर बैठे किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed