फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जाखल शहर में वार्ड बंदी को लेकर हो रहा घर घर में सर्वे

जाखल शहर में वार्ड बंदी को लेकर हो रहा घर घर में सर्वे

Sun, 14 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
जाखल शहर में वार्ड बंदी को लेकर हो रहा घर घर में सर्वे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जाखल।
जाखल मंडी को नगरपालिका का दर्जा मिलने के बाद अब इसकी वार्ड बंदी का काम भी शुरू हो गया है। इसके लिए नगरपालिका प्रशासन की ओर से एक प्राइवेट एजेंसी को इसके लिए टेंडर भी अलॉट कर दिया गया है। एजेंसी को वार्ड बंदी के लिए पूरी जाखल मंडी सहित इसमें शामिल किए गए जाखल गांव के अधिकांश क्षेत्र में सर्वे करने का कार्य दिया गया है। एजेंसी अब नई वार्ड बंदी के लिए इस क्षेत्र में जनसंख्या के आंकड़ों सहित अनुसूचित जाति के आंकड़े भी जुटाएगी। आंकड़े एकत्रित करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। बताया जाता है कि जिसके बाद ही जाखल शहर के नए वार्ड बनाए जाएंगे।
जाखल मंडी व जाखल गांव के अधिकांश हिस्से को मिलाकर शहर का दर्जा प्राप्त कर चुके यहां के लोगों को अब नए वार्ड मिलेंगे। नई वार्ड बंदी के प्रथम चरण में जनसंख्या के आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे। जिसके लिए एक प्राइवेट एजेंसी अब पूरे इलाके का दौरा करेगी व घर घर जाकर जनसंख्या के आंकड़े दर्ज करेगी। सर्वे के लिए सैटेलाइट से तैयार किया गया जाखल शहर की सीमा का नक्शा उपलब्ध कराया गया है। जिसके आधार पर एजेंसी के कर्मी सर्वे करेंगे। प्राइवेट एजेंसी को इसमें विशेषकर अनुसूचित जाति के लोगों की गणना भी की जाएगी। बताया जाता है कि पूरी जनसंख्या के घर घर से आंकड़े मिलने के बाद ही यह निर्धारित किया जाएगा कि कौन सा इलाका सामान्य, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया जाए। जबकि महिलाओं के लिए एक का तीन हिस्सा भी अलग से रखा जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड बंदी के लिए प्रथम चरण शुरू
नगरपालिका सचिव सुरेंद्र कुमार ने कहा कि जाखल में वार्ड बंदी करने के लिए प्रथम चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक निजी एजेंसी के माध्यम से पूरे शहर में जनसंख्या के आंकड़े जुटाए जाएंगे। यह काम एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed