फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   आप्रेशन दुर्गा के तहत स्कूलों के निरीक्षण को पहुंची महिला हेल्पलाइन इंचार्ज, लगाई शिकायत पेटिका

आप्रेशन दुर्गा के तहत स्कूलों के निरीक्षण को पहुंची महिला हेल्पलाइन इंचार्ज, लगाई शिकायत पेटिका

Wed, 19 Jul 2017 12:33 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
आप्रेशन दुर्गा के तहत स्कूलों के निरीक्षण को पहुंची महिला हेल्पलाइन इंचार्ज, लगाई शिकायत पेटिका
ऑपरेशन दुर्गा के तहत स्कूलों के निरीक्षण को पहुंची महिला हेल्पलाइन इंचार्ज
विज्ञापन


रतिया।
छेड़खानी के मामलों की रोकथाम को लेकर महिला हेल्प लाइन की इंचार्ज राज बाला ने मंगलवार को पुलिस टीम के साथ रतिया क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान जहां उन्होंने बच्चों को आपरेशन दुर्गा के बारे में प्रेरित किया, वहीं स्कूलों में शिकायत पेटिका भी लगाई। उन्होंने बताया कि इस शिकायत पेटी के ताले की चाबी संबंधित थाना के दरोगा के पास होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सप्ताह के एक दिन उपरोक्त पेटी को खोलकर प्राप्त होने वाली शिकायतों पर प्रथम स्तर पर छानबीन के तहत अध्ययन होगा और उसके पश्चात छात्रा को प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्रवाई होगी। इस कार्यक्रम को क्रियान्वित करने के लिए पूरे प्रदेश की पुलिस को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस दिशा-निर्देश के तहत महिला हेल्प डेस्क इंचार्ज राज बाला के नेतृत्व में गठित टीम ने शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अलावा महिला कॉलेज, राजकीय प्राथमिक पाठशाला जाखन दादी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय महमड़ा का अवलोकन किया और इस दौरान उन्होंने स्कूलों में शिकायत पेटियां लगाई। उन्होंने बताया कि शिकायत करने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
18एफटीबीपी23 : रतिया के एक स्कूल में शिकायत पेटिका लगाती महिला हेल्प लाइन इंचार्ज राजबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed