{"_id":"5c744232bdec2211df414306","slug":"111551122994-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री श्रद्धा कल्याण सर्विस ट्रस्ट ने जरुरतमंद बच्चों को दी स्टेशनरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री श्रद्धा कल्याण सर्विस ट्रस्ट ने जरुरतमंद बच्चों को दी स्टेशनरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी की वितरित
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। श्री श्रद्धा कल्याण सर्विस ट्रस्ट की स्थानीय शाखा ने जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी वितरित की। हंस कॉलोनी स्थित सेवा भारती द्वारा बाल संस्कार केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और अतिथियों ने बच्चों को स्टेशनरी का वितरण किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी ओपी गोदारा और हनुमान सोनी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए विभिन्न कार्य किए जाते हैं। इसी कड़ी में सोमवार को अशोक नगर स्थित राजकीय प्राइमरी के बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। इस अवसर पर आए हुए अतिथियों में शिवप्रसाद चावला, विजय बंसल, कृष्ण सोनी, बलवंत जांगड़ा ने ट्रस्ट द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। स्कूल की मुख्य शिक्षिका बिमला देवी व समुंद्रपाल सिंह ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद का सहयोग करना सबसे बड़ी सेवा होती है। श्री श्रद्धा कल्याण सर्विस ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे इस तरह के कार्य सराहनीय है।