फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पेपरबोर्ड पर लिख रखा था हिंदी साहित्यकारों के नाम, चचेरे भाई की जगह पर पेपर देने पहुंचा युवक, दोनों काबू

पेपरबोर्ड पर लिख रखा था हिंदी साहित्यकारों के नाम, चचेरे भाई की जगह पर पेपर देने पहुंचा युवक, दोनों काबू

Sat, 10 Mar 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
पेपरबोर्ड पर लिख रखा था हिंदी साहित्यकारों के नाम, चचेरे भाई की जगह पर पेपर देने पहुंचा युवक, दोनों काबू
पेपर बोर्ड पर लिख रखा था हिंदी साहित्यकारों के नाम, पकड़ा गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
शुक्रवार को बारहवीं की परीक्षा के दौरान बोर्ड चेयरमैन की फ्लाइंग के हत्थे दो नकलची चढ़ ही गए। जिले में अब तक बोर्ड परीक्षाओं में नकल के कुल चार केस सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को बारहवीं की हिंदी की परीक्षा के दौरान शहर के बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल व सीनियर मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बोर्ड चेयरमैन की फ्लाइंग टीम ने दो नकलचियों को काबू किया। इससे पहले बीते दिन बोर्ड चेयरमैन की फ्लाइंग ने ही गांव चिंदड़ के परीक्षा केेंद्र पर भी नकल का भांडा फोड़ किया था जिसके बाद शुक्रवार को उक्त परीक्षा केंद्र का सारा स्टाफ ही बदल दिया गया। शुक्रवार को बोर्ड चेयरमैन की फ्लाइंग टीम ने ही गांव चिंदड़ में परीक्षा शुरू करवाई। जिसके बाद औचक निरीक्षण करते हुए टीम ने फतेहाबाद शहर में दो केस पकड़े।
हिंदी की परीक्षा के दौरान बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी ने जिस पेपर बोर्ड पर उत्तर पुस्तिका रखी हुई थी, उसी पेपर बोर्ड पर महीन शब्दों में हिंदी के विभिन्न साहित्यकारों के नाम और उनके द्वारा रचित रचनाएं लिखी हुई थी। हिंदी का पेपर शुरू होने के तकरीबन एक घंटे बाद बाल भारती स्कूल में पहुंची बोर्ड फ्लाइंग चेयरमैन की टीम ने अपने निरीक्षण में उक्त परीक्षार्थी को नकल मारते पकड़ा और उसकी जांच पड़ताल में फ्लाइंग सदस्यों की नजर पेपर बोर्ड पर पड़ी।
विज्ञापन

सीनियर मॉडल स्कूल में चचेरे भाई की जगह परीक्षा देने पहुंचा युवक हुआ फरार
सीनियर मॉडल स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर भी बोर्ड चेयरमैन की फ्लाइंग टीम ने एक और नकल का केस पकड़ा। इस परीक्षा केंद्र में एक परीक्षार्थी की जगह पर उसका चचेरा भाई परीक्षा देने आया हुआ था। बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग टीम को शक होने पर उक्त युवक के चेहरे की पहचान अच्छे ढंग से परीक्षार्थी सूची से की गई तो चेहरा अलग मिला। इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त युवक ने स्वीकार किया कि वो अपने चचेरे भाई की जगह पर परीक्षा देने पहुंचा था। फ्लाइंग टीम ने जैसे ही उक्त युवक को पकड़वाने के लिए पुलिस को बुलाना चाहा, उक्त युवक फ्लाइंग टीम का हाथ छुड़ाकर भाग निकला। फ्लाइंग ने उसका रोल नंबर और उत्तर पुस्तिका जब्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीईओ ने भी कई परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने शुक्रवार को बारहवीं की परीक्षा के दौरान आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीईओ सिहाग ने शुक्रवार को भट्टूकलां सीनियर सेकेंडरी, भोडिय़ाखेड़ा सीनियर सेकेंडरी, एमपी रोही और चिंदड़ स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान परीक्षार्थियों का रिकार्ड चेक किया और बाकायदा कुछ परीक्षार्थियों के आधार कार्ड भी जांचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed