{"_id":"613ba0938ebc3eb6341b06cd","slug":"110-mm-in-kulan-87-mm-in-bhuna-houses-and-streets-are-full-of-rain-fatehabad-news-hsr6113409110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलां में 110 एमएम, भूना में 87 एमएम बारिश से घर और गलियां लबालब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलां में 110 एमएम, भूना में 87 एमएम बारिश से घर और गलियां लबालब
विज्ञापन
टोहाना के जमालपुर रोड पर गिरा बिजली का खंभा।
- फोटो : Fatehabad
भूना, कुलां, जाखल में शुक्रवार को बदरा जमकर बरसे। कुलां में 110 एमएम बारिश हुई। 87 एमएम बारिश से भूना के घर और गलियां जलघर बने नजर आए। हर ओर पानी ही पानी नजर आ रहा था। इतना ही नहीं सड़कें भी बारिश में धुल गई और बडे़-बडे़ गड्ढे उभर आए। भूना में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बन गए है और लोग घरों के बाहर मिट्टी के भरे कट्टे लगाकर बचाव करने का प्रयास करते नजर आए। भूना के वार्ड 11 में सबसे ज्यादा बदतर हालात रहे। वार्ड नौ में बारिश के बीच तीन मकान भी ध्वस्त हो गए। जिले के लगभग आधे हिस्से में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। बाकी हिस्सों में बूंदाबांदी रही। जलभराव से लोगों को काफी नुकसान हुआ। लोगों ने प्रशासन ने बरसाती पानी निकासी की उचित व्यवस्था की मांग उठाई।
शुक्रवार सुबह अलसुबह करीब 3 बजे के बाद मौसम में बदलाव हुआ। बिजली चमकने लगी और थोड़ी देर में बारिश शुरू हो गई। लगातार करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। कुलां, भूना, जाखल में तेज बारिश हुई। बाकी हिस्सों में बूंदाबांदी होती रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब रात को हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के मुताबिक 11 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है।
भूना के गांवों में दो से तीन फुट भरा पानी
भूना शहर के अलावा गांवों में भी जलभराव से ग्रामीणों को जूझना पड़ा। गांव लहरिया, बैजलपुर, दहमान, नहला व गोरखपुर में निचले हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। गांव की अधिकतर गलियों में दो से तीन फुट पानी भरने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई हैं। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों ने पिछले 5 दिनों के दौरान लोगों को गंदे पानी की निकासी से राहत दी थी। मगर अब स्थिति पहले की तरह हो गई है। लहरिया से इंदाछोई मार्ग पर एक किलोमीटर तक चार फुट पानी भरा हुआ है, जिसके कारण वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। मूसलाधार बारिश के कारण नरमा व कपास की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
वार्ड 11 में शाम तक घरों से नहीं निकला पानी
वार्ड नंबर 11 के निवासी रामलाल नारंग, बसंत लाल मेहता, यशपाल, सुनील नारंग, अजय कुमार, अनिल कुमार आदि ने बताया कि रामलीला ग्राउंड के पीछे गंदे पानी का तालाब ओवरफ्लो हो चुका है। जिसके कारण शुक्रवार शाम तक घरों से पानी निकालने का प्रयास किया गया। मगर निकासी व्यवस्था नहीं होने पर विधायक दुड़ाराम राम के निवास पर पहुंचकर वार्ड के कुछ लोगों ने अपना दुखड़ा सुनाया। विधायक ने जनस्वास्थ्य विभाग एवं नगरपालिका को तुरंत प्रभाव से चार रिचार्ज बोर निर्माण शुरू करने के आदेश दिए हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ ओमप्रकाश ने बताया कि रिचार्ज बोर के बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।
--------
फोटो 09
टोहाना के जमालपुर रोड पर गिरे 12 पोल
टोहाना (संवाद)। क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज आंधी के साथ आई बारिश के चलते जमालपुर रोड पर बिजली निगम के 12 पोल सड़क पर गिर गए। इससे रास्ता बाधित हो गया। बिजली के पोल गिरने के चलते सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। लोगों में बिजली निगम के खिलाफ रोष भी देखने को मिला। वाहन चालक रमेश व विनोद कुमार ने बताया कि सुबह बारिश व आंधी के चलते बिजली के पोल गिर गए, जिससे रास्ता बंद हो गया। बिजली निगम में सूचना देने के बाद भी कर्मचारियों के सुस्त रवैये के चलते समस्या का समय पर हल नहीं हो पाया।
---------
कहां कितनी बारिश
कुलां : 110 एमएम
भूना : 87 एमएम
जाखल : 18 एमएम
फतेहाबाद : बूंदाबांदी
टोहाना : बूंदाबांदी
रतिया : बूंदाबांदी
भट्टूकलां : शून्य
-----
11 तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम: खीचड़
राज्य में मानसून 11 सितंबर तक सक्रिय बने रहने की संभावना है। राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आमतौर पर मौसम परिवर्तनशील रहने, बीच-बीच में बादलवाही और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार।

भूना में गलियों में हुआ भारी जलभराव।- फोटो : Fatehabad