फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   11 passengers from Britain were not found

कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा, ब्रिटेन से आए 27 में से 11 यात्री अनट्रेस

Fri, 01 Jan 2021 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
11 passengers from Britain were not found
कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर लोग डरे हुए हैं। दिसंबर में यूके से आए यात्रियों को ढूंढकर उनके सैंपल लिए जा रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। यूके से आए 27 में से 11 यात्री नहीं मिल रहे हैं। पांच दिनों से स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन्हें ढूंढ रही हैं, लेकिन पता नहीं चल पा रहा है। 16 यात्रियों को ही विभाग ट्रेस कर पाया है और उनके सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

11 यात्रियों के न मिलने पर मामला उच्च अधिकारियों के पास पहुंचा है। विभाग ने इस बारे में डीसी और एसपी को पत्र लिखकर मदद मांगी है। मामले के मुताबिक ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद सभी जिलों में 25 नवंबर के बाद आए यात्रियों की जांच करने के आदेश दिए थे। जिला मुख्यालय में 27 यात्रियों की सूची पहुंची, जो कि यहां से आए हैं। इनके मोबाइल नंबर और गांव का नाम दिया गया है। 16 लोगों को विभाग की टीमों ने ट्रेस कर लिया है, लेकिन इन 11 लोगों के मोबाइल नंबर नहीं मिल रहे हैं और न ही गांव में संपर्क हो पा रहा है। अगर बाहर से आए यात्रियों की रिपोर्ट निगेटिव भी मिलती है तो भी 14 दिन तक क्वारंटीन रहना होगा। अगर संक्रमित मिलते हैं तो नए स्ट्रेन का पता लगाने के लिए पुणे सैंपल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास जो सूची आई है, उसके मुताबिक 27 लोग जिले में आए हैं जो कि गांव अहरवां, भूना, अहलीसदर, रतिया आदि के रहने वाले हैं। 16 लोगों को टीमों ने ट्रेस कर लिया है। 11 लोग अभी नहीं मिले हैं, इस संबंध में उप सिविल सर्जन डॉ. हनुमान ने डीसी और एसपी को अवगत करवा दिया है। लोगों से अपील है कि अगर वे बाहर से आए हैं तो विभाग को सूचित जरूर करें, घबराने की जरूरत नहीं है। - डॉ. विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed