फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   11 new cases of corona

फतेहाबाद और टोहाना शहर में नया केस नहीं, जिले में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत, 11 नए केस मिले, 23 स्वस्थ हुए

Tue, 15 Jun 2021 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
11 new cases of corona
जिले में मंगलवार को पिछले 24 घंटों में 11 नए केस मिले है और तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। जिले में मौत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। तीन दिन बाद दो से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है। लेकिन राहत की बात यह है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में पहली बार 15 से कम नए केस मिले है।
विज्ञापन

जिले में संक्रमण दर एक फीसदी तक पहुंच गई है और 23 स्वस्थ होने के साथ रिकवरी रेट 96.41 फीसदी तक पहुंच चुका है। लेकिन मृत्यु दर कम नहीं हो रही है। 2.63 फीसदी की दर से मौतें हो रही है। जिले में अभी तक 463 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद और टोहाना शहर तथा भूना क्षेत्र में नया केस नहीं मिला है। रतिया में 4, भट्टू में 5, बड़ोपल और भूना में 1-1 नया केस मिला है। जिले में अब तक 17593 केस मिल चुके है। इसमें से 16962 संक्रमित स्वस्थ हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दो मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में ब्लैक फंगस मरीजों की संख्या 35 हो गई है। जिले में अब तक 49 आशंकित केस मिल चुके है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 16 मरीजों की मौत हो चुकी है। राहत की बात यह है कि 24 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके है।

कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में होने वाले सीरो सर्वे को रद्द कर दिया गया है। जिले में आज से सीरो सर्वे शुरू होना था। लेकिन मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने रद्द करने की सूचना दी है। बताया जा रहा है कि नई गाइडलाइन के साथ सीरो सर्वे शुरू होगा। इस सीरो सर्वे में 6 साल के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को शामिल किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed