फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   105 registries stuck in Bhuna sub tehsil for 15 days

Fatehabad News: भूना उपतहसील में 15 दिन से 105 रजिस्ट्री अटकीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
105 registries stuck in Bhuna sub tehsil for 15 days
भूना में उप तहसील कार्यालय भवन
भूना। उप तहसील में पिछले 15 दिनों से प्लाटों एवं जमीनों के पंजीकरण नहीं होने से लोग भटक रहे हैं। कार्यवाहक नायब तहसीलदार मेडिकल छुट्टी पर चल रहे हैं। जमीन एवं प्लाटों की रजिस्ट्री के लिए 105 लोग इंतजार कर रहे हैं। वहीं उप तहसील से जरूरी दस्तावेज तैयार करवाने या अन्य कार्य भी प्रभावित हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त स्टांप विक्रेता, एडवोकेट और प्रॉपर्टी डीलर का कामकाज भी बंद पड़ा है। इसके कारण बड़ी संख्या में लोग प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से नायब तहसीलदार के ड्यूटी पर नहीं होने का खामियाजा भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

शहरवासी रोशन लाल कल्याण, जयबीर सिंह घोड़ेला,साहिल नानदवाल, जगदीश चंद्र, वजीर सिंह, संपत सिंह, सुरेंद्र कुमार, बलजीत सिंह, टेकराम, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि उप तहसील में पिछले कई महीनों से स्थाई नायब तहसीलदार का पद रिक्त चल रहा है। इसके कारण लोग राजस्व विभाग से संबंधित काम करवाने के लिए परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भट्टू कला के नायब तहसीलदार सोमेश वशिष्ठ को भूना उपतहसील का अतिरिक्त कार्यभार दिया हुआ है। इसके कारण नायब तहसीलदार दोनों ही उप तहसीलों में इधर-उधर की भाग दौड़ में रहते हैं। लोगों ने कहा कि पिछले 15 दिनों से उपतहसील में नायब तहसीलदार के दर्शन तक नहीं हुए और 105 से ज्यादा लोग प्लाटों एवं जमीनों के रजिस्ट्रेशन से संबंधित बैंकों से टोकन कटवा चुके हैं।
वहीं नए तहसीलदार के हस्ताक्षर से संबंधित जरूरी दस्तावेज भी बीच में ही लटके हुए हैं। शहरवासियों ने मुख्यमंत्री से भूना उपतहसील में स्थाई नायब तहसीलदार की नियुक्ति किए जाने की मांग की है। उधर प्लाटों एवं जमीनों की रजिस्ट्री के कागजात लोग तैयार करवा चुके हैं। मगर नायब तहसीलदार के छुट्टी से आने की इंतजार में बाट जौहर रहे हैं।


स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर : वशिष्ठ
नायब तहसीलदार सोमेश वशिष्ठ ने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है इसलिए वह छुट्टी लेकर अपना इलाज करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ठीक होते ही वे उप तहसील में ड्यूटी पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed