{"_id":"616f07c0187b0e626961b725","slug":"104-bags-of-dap-manure-recovered-from-canter-going-to-rajasthan-fatehabad-news-hsr6148471132","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान जा रहे कैंटर से 104 बैग डीएपी खाद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान जा रहे कैंटर से 104 बैग डीएपी खाद बरामद
विज्ञापन
भट्टू पुलिस थाने में लाया गया डीएपी खाद से भरा कैंटर।
- फोटो : Fatehabad
भट्टू कलां (फतेहाबाद)। कृषि विभाग और प्रशासन के लाख दावों के बाद भी डीएपी खाद को दूसरे प्रदेशों में भेजने के मामलों में कमी नहीं आ रही है। जाखल के बाद अब भट्टू मंडी से कैंटर में भरकर राजस्थान ले जाए जा रहे डीएपी के 104 बैग पुलिस ने पकड़े हैं। पुलिस ने कैंटर व खाद को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की और कृषि विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। कैंटर सवार दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। कृषि विभाग ने पकड़ी गई खाद के सैंपल लिए है।
जानकारी के अनुसार भट्टू थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भट्टू मंडी से एक कैंटर में डीएपी खाद भरकर राजस्थान भेजी जा रही है। जिस पर थाना प्रभारी ओमप्रकाश चुघ के नेतृत्व में पुलिस ने एक टीम का गठन कर कार्रवाई को अंजाम दिया। इस पुलिस टीम ने राजस्थान सीमा के समीप गांव जांडवाला बागड़ के पास कैंटर को डीएपी खाद सहित पकड़ लिया। मौके पर पुलिस को खाद संबंधी कागजात भी नहीं मिले। इस घटना के बारे में पुलिस ने कृषि विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया। जिस पर कृषि विभाग के एसडीओ भीम सिंह व क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। कैंटर में 100 बैग डीएपी खाद व 4 बैग सल्फर खाद के बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह डीएपी खाद करीब 170 रुपये प्रति बैग से अधिक दामों पर खरीदी गई थी।
भादरा के गांव भरवाना निवासी दो लोग गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक यह कैंटर राजस्थान का है। इसमें राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की तहसील भादरा के गांव भरवाना के दो लोग खाद भरकर राजस्थान जा रहे थे। वहीं, भट्टू मंडी की फर्म द्वारा इस खाद के बिल चाहरवाला के लिए काटे गए हैं। पुलिस ने राजस्थान के भरवाना निवासी रमेश कुमार व सुखराम के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
कोट
कैंटर में 100 बैग डीएपी खाद व 4 बैग सल्फर भरकर ले जाई जा रही थी। दूसरे राज्यों में खाद ले जाना अवैध है। इसलिए हमारी तरफ से पुलिस को शिकायत दे दी गई है। मामले की जांच चल रही है।
भीम सिंह, एसडीओ, कृषि विभाग, फतेहाबाद।