फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   आजादी के 72 बरस बाद पूरी हुई सड़क की मांग तो जाकर सच हुआ सवा सौ परिवारों का रोडवेज बस से फतेहाबाद आने का सपना

आजादी के 72 बरस बाद पूरी हुई सड़क की मांग तो जाकर सच हुआ सवा सौ परिवारों का रोडवेज बस से फतेहाबाद आने का सपना

Sun, 13 Jan 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
आजादी के 72 बरस बाद पूरी हुई सड़क की मांग तो जाकर सच हुआ सवा सौ परिवारों का रोडवेज बस से फतेहाबाद आने का सपना
आजादी के 72 साल बाद ढाणियों में पहली बार पहुंची रोडवेज की बस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । आदमपुर-फतेहाबाद की सीमा पर स्थित ढाणी भोड़िया बिश्रोईयान की ढाणियों के सवा सौ परिवारों के लिए शनिवार का दिन इतिहास में दर्ज हो गया। आजादी के 72 सालों में पहली बार इन ढाणियों में रोडवेज की बस पहुंची और ये इलाका रोडवेज बस सेवा की मदद से सीधा फतेहाबाद से जुड़ गया। इससे पहले फतेहाबाद आने के लिए इन ढाणियों के लोगों को चार किलोमीटर तक पैदल चलकर गांव धारनियां आना पड़ता था और इसके बाद फतेहाबाद के लिए सीधी बस उन्हें मिलती थी। शनिवार को जब रोडवेज की बस पहली बार ढाणी भोड़िया बिश्रोईयान में पहुंची तो ग्रामीणों ने बस ड्राइवर और कंडक्टर का जोरदार स्वागत किया। गौरतलब है कि गांव धारनियां से ढाणी भोड़िया बिश्रोईयान तक की सड़क कच्ची थी और जर्जर होने से इस सड़क पर रोडवेज बस उतारने से रोडवेज विभाग ने हाथ खड़े कर दिए थे।
क्या कहते हैं गांव के सरपंच
गांव के सरपंच सुभाष ने बताया कि आजादी के तुरंत बाद इस रूट पर सड़क बनने का कोई रास्ता ही नहीं दिखता था, जिसके कारण लगभग बीस बरस तो ग्रामीणों ने इस रूट पर सड़क की मांग ही नहीं की। बाद में आसपास सड़कों का जाल बिछना शुरू हुआ तो तब जाकर उक्त रास्ते पर सड़क बनवाने के लिए ढाणियों के ग्रामीण पिछले 50 वर्षों से मांग शुरू की लेकिन किसी भी सरकार में उक्त सड़क नहीं बनी। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहरलाल के सामने जब इस मांग को रखा गया तो उन्होंने दिसंबर 2016 में फतेहाबाद जिले में हुई रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क की घोषणा की और लगभग एक साल में यह सड़क बनकर तैयार हो गई। सड़क बनने के बाद रोडवेज विभाग ने भी इस रूट पर सीधी बस सेवा शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके बाद जाकर उनकी 50 साल पुरानी की मांग पूरी हुई। सरपंच सुभाष ने बताया कि पिछले कई दिनों से ढाणियों के छात्र जिला परिवहन विभाग ने इस सड़क पर बसें चलाने के मांग कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने छात्रों के साथ जीएम से मिलकर बसें चलवाने की मांग की तो उन्होंने इसे स्वीकार करते हुए शनिवार को रोडवेज बस सेवा शुरू करवा दी।
विज्ञापन

‘पहले धारनियां से ढाणी भोड़िया बिश्नोइयान का रास्ता कच्चा था, इसलिए बसें आगे नहीं जाती थी। अब सड़क बनकर तैयार हो गई है तो ग्रामीणों की मांग पर बस सेवा शुरू कर दी गई है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष मोंगा, टीएम रोडवेज, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed