फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   टोहाना में सबसे मजबूत दिख रहा दुष्यंत गुट, रतिया में फिलहाल बेअसर

टोहाना में सबसे मजबूत दिख रहा दुष्यंत गुट, रतिया में फिलहाल बेअसर

Thu, 29 Nov 2018 12:37 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
टोहाना में सबसे मजबूत दिख रहा दुष्यंत गुट, रतिया में फिलहाल बेअसर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिले में दुष्यंत गुट की पूरी कमान टोहाना से पूर्व विधायक निशान सिंह को सौंपी गई है। बुधवार को बैठक में पहुंचे कार्यकर्ताओं व नेताओं पर नजर डालें तो साफ है कि पूरे फतेहाबाद जिले में टोहाना ही एकमात्र ऐसा हलका रहेगा जिसमें दुष्यंत गुट सबसे ताकतवर रहेगा। यहां पर पूर्व विधायक निशान सिंह के साथ साथ जिप चेयरमैन गीता नांगली के पति कृष्ण नांगली भी कद्दावर नेता माने जाते हैं। कृष्ण नांगली पहले बीजेपी में थे, लेकिन बराला के साथ मतभेदों के चलते दुष्यंत चौटाला में आस्था जताते हुए पिछले कुछ महीनों में इनेलो में शामिल हुए थे।

फतेहाबाद हलके में दुष्यंत गुट अपेक्षाकृत कमजोर रहेगा जबकि रतिया में फिलहाल इस गुट की कोई उपस्थिति नजर नहीं आ रही है। सूत्रों की मानें तो दुष्यंत गुट भी इस बात को समझ रहा है और इसी के चलते रतिया के विपक्षी नेताओं को पार्टी में लाने की कोशिशें दुष्यंत गुट द्वारा की जा सकती है। इस लिस्ट में कई पूर्व विधायक भी शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो फिलहाल रतिया में दुष्यंत गुट के पास कोई बड़ा चेहरा नजर नहीं आ रहा है। उधर, फतेहाबाद हलके में भी दुष्यंत गुट संभवत: युवा चेहरों पर ही दांव खेलने के मूड में है। फतेहाबाद से कुलजीत कुलडिय़ा व महिला जिलाध्यक्ष सरोज सांगा के निष्पक्ष रहने के फैसले ने भी इस गुट को बड़ा झटका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed