{"_id":"5a05f8644f1c1bec538bc4d1","slug":"101510340708-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में हिसार प्रथम, फतेहाबाद रहा द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में हिसार प्रथम, फतेहाबाद रहा द्वितीय
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
फतेहाबाद के उपमंडलाधीश सतबीर सिंह जांगु ने कहा है कि प्रदेश सरकार की नई खेल नीति और जिले के खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध करवाई जा रही खेल सुविधाओं को युवा वर्ग के लिए बहुत लाभदायक है। सुविधाओं के विस्तारीकरण से खेल क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को नए मौके मिल रहे हैं।
वे भोडिया खेड़ा स्थित खेल स्टेडियम में 52वीं स्कूल स्तरीय टूर्नामेंट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। तीन दिन चली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर 19 व 17 आयु वर्ग के लड़का व लड़कियों की कबड्डी व थ्रो बॉल खेल आयोजित हुए। एसडीएम ने कहा कि खेलों से सर्वागीण विकास होता है। अनुशासन की भावना पनपती है जो समाज व राष्ट्र के नव निर्माण में सहायक सिद्ध होती है।
प्रतियोगिता में अंडर 19 सर्कल कबड्डी (लड़कियों) में हिसार की टीम ने प्रथम, फतेहाबाद की टीम ने द्वितीय तथा कैथल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 आयु वर्ग सर्कल कबड्डी (लड़कियों) की हिसार की टीम ने प्रथम, रोहतक ने द्वितीय तथा जींद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार से अंडर 19 सर्कल थ्रो बॉल (लड़की) प्रतियोगिता में सिरसा की टीम ने प्रथम, चरखी दादरी की टीम ने द्वितीय तथा जींद की टीम ने तृतीय और 19 सर्कल थ्रो बॉल (लड़के) प्रतियोगिता में हिसार प्रथम, फतेहाबाद द्वितीय तथा जींद तृतीय स्थान पर रहा। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग, डीईपी सतबीर बैनीवाल, प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा अनूप सिंह, औम प्रकाश डूडी, राय सिंह, नारायण सिंह फौजी, रमेश माचरा सहित बड़ी संख्या खिलाड़ी मौजूद थे।