फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   दो साल से नाबालिग युवती से हो रहा था बलात्कार, अब जाकर युवती ने बताई व्यथा तो हुआ मामला दर्ज

दो साल से नाबालिग युवती से हो रहा था बलात्कार, अब जाकर युवती ने बताई व्यथा तो हुआ मामला दर्ज

Wed, 19 Jul 2017 12:41 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
दो साल से नाबालिग युवती से हो रहा था बलात्कार, अब जाकर युवती ने बताई व्यथा तो हुआ मामला दर्ज
दो साल से नाबालिग युवती से हो रहा था दुष्कर्म
विज्ञापन


रतिया। निकटवर्ती गांव में नाबालिग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग की मां के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान काला सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी काला सिंह को काबू करने के लिए कई टीमों का गठन कर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित नाबालिग युवती की मां ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय लड़की घर में रहती है। मां ने बताया कि पिछले कुछ समय से उसकी बेटी गुमसुम और डरी सी रहती थी। सोमवार को जब परिजनों ने बार-बार आग्रह करके बेटी से गुमसुम रहने का कारण पूछा तो उसकी नाबालिग बेटी ने फूट फूट कर रोते हुए बताया कि करीब 2 साल पहले पड़ोस के रहने वाला काला सिंह उसे बहला फुसला कर स्कूल के पास एक मकान ले गया था और उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया कि आरोपी काला सिंह पिछले 2 वर्ष से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और बार बार धमकाता था कि अगर मामले की जानकारी किसी को दी तो वह उसे जान से मार देगा। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवा लड़की की मां के बयानों के आधार पर काला सिंह के खिलाफ 363, 366ए ,506,6 पोस्को एकट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी काला सिंह को गिरफ्तार करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।


क्या कहती है पुलिस
जब इस बारे में मामले की जांच अधिकारी एसआई राज बाला से बात की तो उन्होंने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की की मां के बयानों के आधार पर उसकी नाबालिग लड़की से बहला फुसलाकर और जान से मारने की धमकी देकर पिछले दो सालो से दुष्कर्म करने वाले काला सिंह के खिलाफ 363, 366ए ,506,6 पोस्को एकट के तहत मामला दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed