फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ऑनलाइन एडमिशन के सामने आ रहे परेशानियों के लिए कल करनाल में जुटेंगे नोडल अधिकारी

ऑनलाइन एडमिशन के सामने आ रहे परेशानियों के लिए कल करनाल में जुटेंगे नोडल अधिकारी

Fri, 23 Jun 2017 12:21 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन एडमिशन के सामने आ रहे परेशानियों के लिए कल करनाल में जुटेंगे नोडल अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
ऑनलाइन दाखिलों को लेकर आ रही समस्याओं पर आखिरकार प्रदेश सरकार ने संज्ञान ले ही लिया है। ऑनलाइन दाखिलों के आवेदनों को लेकर आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए प्रदेश भर के नोडल अधिकारियों की एक बैठक 23 जून को अंबाला के एसडी कॉलेज में आयोजित की जा रही है। बैठक में विद्यार्थियों को दी जा सकने वाली संभावित राहतों पर भी चर्चा होगी। उम्मीद है कि ऑनलाइन दाखिलों के संदर्भ में विद्यार्थियों को कुछ राहत मिल सकती है।
फिलहाल ऑनलाइन दाखिलों के लिए किए जाने वाले आवेदनों में कई प्रकार की समस्याएं विद्यार्थियों के समक्ष आ रही हैं। जिनमें विद्यार्थियों के अनिवार्य बैंक अकाउंट, आधार से लिंक आदि प्रमुख हैं तो इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन में एक कालेज के लिए अप्लाई करने पर पैसे भी ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि सरकार एक ओर तो डिजिटल और कैशलेस की बात करती थी, लेकिन अगर अनिवार्य ऑनलाइन फीस पर सरचार्ज लग रहा है तो सरकार को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए। इसमें न तो विद्यार्थी की जेब से पैसा जा रहा है, लेकिन वो सरकार के पास भी नहीं जा रहा। ऐसे में निजी कंपनियों को पैसा जा रहा है। इसके अलावा बच्चों की उम्र संबंधी समस्याएं भी ऑनलाइन आवेदन में सामने आ रही हैं जिसे लेकर कई विद्यार्थियों ने अपने-अपने स्तर पर समस्याएं प्राचार्यों के सामने रखी हैं।
विज्ञापन


कॉलेजों को नहीं बनाने पड़े प्रोस्पेक्टस
इस बार ऑनलाइन आवेदन में कालेजों और हायर एजूकेशन दोनों विभागों को काफी फायदा होगा। जानकारी के अनुसार इस बार प्रति ऑनलाइन आवेदन कालेज को कुल 150 रुपये की फीस में से 100 रुपये मिलेंगे, जबकि बाकी 50 रुपये हायर एजूकेशन विभाग को मिलेंगे। दूसरी ओर इस बार कालेजों ने ऑनलाइन आवेदनों के चलते प्रोस्पेक्टस ही नहीं छपवाए जिससे उनको फायदा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को अंबाला के एसडी कालेज में ऑनलाइन दाखिलों के नोडल अधिकारियों की बैठक है जिसमें समस्याओं पर चर्चा होगी और इसमें टोहाना से राजवीर कौर शामिल होंगी।
डॉ. रणधीर सिंह बैनीवाल, प्राचार्य, आईजी कॉलेज ।

ऑनलाइन एडमिशन में हो रही परेशानियों के निदान के लिए कल करनाल में जुटेेंगे नोडल अधिकारी
दिनभर करेंगे चर्चा, शाम तक सामने आ सकता है कोई राहत भरा फैसला, 30 जून तक चलने हैं ऑनलाइन एडमिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed