फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   योग दुनिया को भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन : डा. आभीर

योग दुनिया को भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन : डा. आभीर

Thu, 22 Jun 2017 03:27 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 03:27 AM IST
विज्ञापन
योग दुनिया को भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन : डा. आभीर
योग दुनिया को भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन : डॉ. आभीर
विज्ञापन

-एमएम कॉलेज में जिला स्तरीय योगाभ्यास समारोह में अधिकारियों, छात्रों और अभियान से जुडे़ सदस्यों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । योग दुनिया को भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन है, जो शरीर, मन, विचार व कर्म और मानव तथा प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। कार्यवाहक उपायुक्त डॉ. जे के आभीर ने स्थानीय मनोहर मेमोरियल कॉलेज में तृतीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय योगाभ्यास समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। जिला स्तरीय योग समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कार्यवाहक उपायुक्त डॉ. जे के आभीर ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शरीर को प्राकृतिक बदलाव सहन करने की शक्ति भी प्रदान करता है। योग मनुष्य में नई सोच, जीवन के प्रति लगाव तथा भावनात्मक संतुलन पैदा करने के साथ-साथ जियो और जीने दो का भाव भी पैदा करता है, जिसकी वर्तमान में सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में पहचान दी और आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मना रहा है।

डॉ. आभीर ने प्रशासनिक अधिकारियों, पतंजलि योग संस्थान, छात्र-छात्राओं तथा म्हारो स्वच्छ फतेहाबाद व आवारा पशु मुक्त फतेहाबाद अभियान से जुड़े हुए सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया। जिला स्तरीय योगाभ्यास समारोह में पुलिस अधीक्षक कुलदीप यादव, एसडीएम सतबीर जांगु, जिला विकास निगरानी समिति के सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां, नप चेयरमैन दर्शन नागपाल, डीडीपीओ राजेश खोथ, सीएमओ डॉ. मुनीष बंसल, डीडीएएच डॉ. काशी राम, डीडीए डॉ. बलवंत सहारण, डीएचओ डॉ. श्रवण कुमार, एलडीएम सीता राम सोनी, मंजू चोपड़ा, रमेश कामरा, रामकुमार वर्मा, दयानंद तंवर, हरजीत सिंह, डॉ. अजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

21एफटीबीपी10,11 : योग दिवस समारोह में योग अभ्यास करते कार्यवाहक डीसी डा. जेके अभीर व एसपी कुलदीप यादव व बीजेपी जिलाध्यक्ष वेद फुलां ।
21एफटीबीपी12 : योग दिवस समारोह में कार्यवाहक डीसी जेके अभीर को सम्मानित करते आयोजक ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed