फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   100 people in the age group of 18 to 44 will be able to get vaccinated without booking on the session

सेशन पर बिना बुकिंग 18 से 44 आयु वर्ग के 100 लोग लगवा सकेंगे वैक्सीन

Sun, 23 May 2021 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
100 people in the age group of 18 to 44 will be able to get vaccinated without booking on the session
कोरोना टीकाकरण को लेकर राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग एक सेशन पर 18 से 44 आयु वर्ग के 100 लोगों को बिना बुकिंग ही टीका लगाएगा। इन लोगों को सेशन खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने ट्रायल के तौर पर पॉलीक्लीनिक में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए बिना बुकिंग के टीकाकरण अभियान चलाया। यहां पर 180 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग अब रोजाना एक सेशन पर 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को बिना बुकिंग के ही टीका लगाने का प्लान तैयार कर रहा है। इसको लेकर शनिवार को एमडी एनएचएम प्रभजोत सिंह ने सुझाव दिया था। जिले में 18 से अधिक आयु के नागरिकों की संख्या करीब साढ़े 6 लाख है जिनको वैक्सीन दी जानी है। अब तक लगभग 1 लाख 40 हजार को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। नए प्लान के तहत 60 प्रतिशत वैक्सीन 18 से 45 आयु वर्ग व 40 प्रतिशत कोटा 45 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन

रविवार को जिले में ये हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 0
फ्रंटलाइन वर्कर्स 0
60 साल से ऊपर 29
45 से 59 साल 245
18 साल से ऊपर 505
अस्वस्थ व्यक्ति का पहले होगा टेस्ट फिर टीकाकरण
18 से 45 वर्ष के नागरिक अब आधार कार्ड दिखाकर ऑन स्पोट पंजीकरण करवाकर अपना वैक्सीन ले सकते है। गांव स्तर पर गठित विलेज हेडक्वार्टर टीम के पास जाकर स्वस्थ नागरिक तुरंत वैक्सीन ले सकते हैं। आवश्यकता होने पर अस्वस्थ व्यक्ति का पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट 20 मिनट में मिलेगी। इस रिपोर्ट के निगेटिव आने पर उसका वहां वैक्सीनेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु सचिवालय व अनाज मंडी में लगेगा विशेष शिविर
फतेहाबाद के लघु सचिवालय में नागरिकों को वैक्सीन देने के लिए 25 मई (मंगलवार) और 27 मई (वीरवार) को शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में नागरिक आधार कार्ड दिखाकर सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक वैक्सीन लगवा सकेंगे। इसके अलावा फतेहाबाद की पुरानी मंडी में भी विशेष शिविर लगाया जाएगा, जिसके दिन निर्धारित किए जाएंगे।
मंगलवार को गांव व शहर को किया जाएगा सैनेटाइज
जिला प्रशासन ने गांव और शहरों को सैनेटाइज करने का प्लान बनाया है। मंगलवार 25 मई को गांव और शहर को सुबह 7 बजे से सैनेटाइज किया जाएगा। संबंधित एसडीएम को अपने क्षेत्र का और अतिरिक्त उपायुक्त को जिला स्तर पर निगरानी के लिए लगाया गया है। गांवों में पंचायत और स्वास्थ्य विभाग तथा शहर में स्थानीय निकाय विभाग इस कार्य को करेंगे।

कोट
पॉलीक्लीनिक में बिना पंजीकरण सेशन लगाया गया था, लेकिन लोगों ने वीडियो बनाकर बेवजह तंग करना शुरू कर दिया। आरोप लगा रहे हैं कि चहेतों को लगा रहे है। अगर लोग मदद करेंगे तो इसकी शुरूआत करेंगे।
- डॉ.सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed