{"_id":"63484e13e39c6f2235784bda","slug":"10-feet-wide-7-feet-deep-pothole-created-due-to-rain-on-national-highway-fatehabad-news-hsr6445419109","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर बारिश के कारण बना 10 फुट चौड़ा व सात फुट गहरा गड्ढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर बारिश के कारण बना 10 फुट चौड़ा व सात फुट गहरा गड्ढ़ा
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर सड़क में बना बड़ा गड्ढ़ा।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। फतेेहाबाद से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-9 पर गांव धांगड़ के पास बारिश के कारण करीब दस दिन पहले बड़ा गड्ढा बन गया है, जो हादसों को न्यौता दे रहा है। यह गड्ढा करीब 10 फुट चौड़ा व सात फुट गहरा है और हादसों का कारण बन सकता है। इस रोड पर वाहन बड़ी स्पीड से आते हैं और वाहन चालक को गड्ढा नहीं दिखा तो बड़ा हादसा हो सकता है। जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने नेशनल हाइवे अथॉरिटी से मांग की है कि इस गड्ढे को तुरंत दुरुस्त किया जाए।
फतेहाबाद से करीब पांच किलोमीटर दूर पुल के आगे नेशनल हाइवे पर बारिश के बाद करीब 10 दिन से बड़ा गड्ढा बना हुआ है, लेकिन नेशनल हाइवे अथॉरिटी की ओर से अभी तक इस गड्ढे को नहीं भरा गया है। जिस कारण यहां पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यह गड्ढा नेशनल हाईवे के साथ लगा हुआ है और इस हाईवे पर प्रतिदिन सैकड़ों गाड़ियां निकलती हैं। रात के समय अंधेरा होने के कारण यहां पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। छोटे से लेकर बड़े वाहन चालक तक इस गड्ढे की वजह से दुुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। यही नहीं गड्ढे के साथ ही सड़क पर बड़ी दरार भी आ गई है और अगर भारी वाहन यहां से गुजरेंगे तो यह सड़क भी टूट सकती है।
एनएचएआई नहीं दे रहा ध्यान
जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे पर बना यह गड्ढा इतना खतरनाक है कि अगर कोई इस गड्ढे में गिरा तो उसकी जान भी जा सकती है। पिछले 10 दिनों से यह गड्ढा बना हुआ है, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं की गई है। इस मामले में नेशनल हाइवे अथॉरिटी के अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
कोट
मुझे इस बारे में पता नहीं है कि नेेशनल हाइवे पर गांव धांगड़ के पास बड़ा गड्ढा बना हुआ है। अगर ऐसा है तो मैं कर्मचारियों को भेजकर इस गड्ढे की मरम्मत करवाई जाएगी।
-विपिन मंगल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई