फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   1,42,000 MT paddy procured from 8,374 farmers

8374 किसानों की 1,42000 एमटी धान की हुई खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 10:22 PM IST
विज्ञापन
1,42,000 MT paddy procured from 8,374 farmers
फतेहाबाद की अनाज मंडी में पड़ी धान की ढेरियां। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक ने अब रफ्तार पकड़ी है। अब तक 1,42000 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। खरीद एजेंसियों की ओर से 8374 किसानों को अब तक 1152.58 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बारिश के कारण इस बार खेतों में धान कटाई का काम काफी धीमा रहा है। यही कारण है कि इस बार अनाज मंडियों में धान की आवक काफी धीमी चल रही थी, लेकिन अब इसने रफ्तार पकड़नी आरंभ कर दी है। अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर फूड एंड सप्लाई, हैफेड व वेयर हाउस ही धान की सरकारी खरीद कर रही हैं। जिले में अब तक 1,42000 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। खरीद एजेंसी हैफेड से सबसे अधिक धान खरीदा है। जिले की अनाज मंडियों में अब तक 8374 किसानों ने अपनी धान बेची है। किसानों को खरीद एजेंसियों के द्वारा अब तक 1152.58 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं फतेहाबाद की अनाज मंडियों में पड़े धान की अब तक 58 फीसदी लिफ्टिंग हुई है। मंडियों से 86,460 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है और अभी तक मंडियों में 61,769 हजार एमटी धान पड़ा है। धान की लिफ्टिंग ने भी अब जोर पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस एजेंसी ने कितना खरीदा धान
एजेंसी धान
फूड एंड सप्लाई 18101
हैफेड 86124
वेयर हाउस 42004
नोट आंकड़े मीट्रिक टन में।
इन एजेंसियों ने किया किसानों को भुगतान
एजेंसी किसान भुगतान
फूड एंड सप्लाई 972 17.29
हैफेड 5096 91.27
वेयर हाउस 2306 44.02
नोट भुगतान करोड़ों रुपये में।
कोट
फतेहाबाद के सभी अनाज मंडियों में धान खरीद का काम सुचारु रूप से चल रहा है। किसानों की धान खरीद के बाद उनको भुगतान भी 48 घंटों के भीतर किया जा रहा है। अब तक 8374 किसानों को 1152.58 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। सभी खरीद एजेंसियों को 229 राइस मिल अलॉट की गई हैं।
-विनीत जैन, डीएफएससी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed