{"_id":"61762b79224059667b31eac8","slug":"farmers-queue-up-for-fertilizer-in-charkhi-dadri-at-three-o-clock-in-the-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: खाद के लिए थाने के बाहर सुबह तीन बजे से लगी किसानों की कतार, छह घंटे बाद भी नहीं बंटे टोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: खाद के लिए थाने के बाहर सुबह तीन बजे से लगी किसानों की कतार, छह घंटे बाद भी नहीं बंटे टोकन
Mon, 25 Oct 2021 09:29 AM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Mon, 25 Oct 2021 09:29 AM IST
सार
खाद को लेकर कितनी मारामारी है। इसका उदाहरण चरखी दादरी में पुलिस स्टेशन के बाहर देखने को मिला। सुबह तीन बजे ही 500 से अधिक किसान खाद के लिए थाने के बाहर जमा हो गए। सदर थाने के बाहर हालांकि सुबह नौ बजे भी टोकन नहीं बांटे जा सके थे। बताया जा रहा है कि दो हजार से अधिक बैग खाद के जिले में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
खाद के लिए थाने के बाहर सुबह तीन बजे से लगी किसानों की कतार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी जिले में खाद की किल्लत बरकरार है। सोमवार अलसुबह तीन बजे ही किसान खाद लेने के लिए सदर थाने के बाहर पहुंच गए। सुबह नौ बजे तक 500 से अधिक किसान थाने के बाहर टोकन लेने पहुंच गए। हालांकि नौ बजे तक भी टोकन वितरण शुरू नहीं हुआ और इसके चलते किसानों ने रोष जताया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-हरियाणा: पलवल से 25 हजार का इनामी बदमाश रोहतक निवासी धर्मेंद्र गिरफ्तार, 2015 में भोंडसी जेल से पैरोल लेकर हो गया था फरार
विज्ञापन
वहीं, लाइन में नंबर को लेकर भी किसान एक-दूसरे से उलझते नजर आए। सूत्रों के अनुसार दादरी में चार ट्रकों में करीब दो हजार बैग खाद के पहुंचे हैं, जबकि किसानों की तादाद इससे अधिक है। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक किसान को दो ही बैग दिए जाएंगे। अभी खाद की सप्लाई कम है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-हरियाणा: बारिश के साथ ओलावृष्टि, किसानों की तबाह हुई छह माह की मेहनत, मंडियों में पड़ा 3 लाख एमटी धान भीगा
बता दें कि किसानों में खाद की कमी को लेकर रोष है। प्रदेश में कई जगह किसान इसके विरोध में जाम लगा चुके हैं और एक-दो जगह तो पुलिस पर पथराव भी कर चुके हैं। अभी खाद की अधिक सप्लाई भिवानी और सिरसा के अलावा करनाल में हो रही है। पंचकूला में सप्लाई सबसे कम है।