फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   farmers protested against paddy purchase

धान की बोली बंद, किसान सड़क पर

Fri, 22 Nov 2013 06:50 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Fri, 22 Nov 2013 06:50 PM IST
विज्ञापन
farmers protested against paddy purchase
दो दिन से धान की बोली बंद होने से गुस्साए किसानों ने शुक्रवार को बोली दोबारा चालू करवाने की मांग को लेकर रोहतक रोड पर आधे घंटे तक जाम लगाए रखा।
विज्ञापन


जाम की सूचना पाकर मार्केट कमेटी के सचिव और रोहतक रोड पुलिस चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। अधिकारियों द्वारा किसानों को आश्वासन दिया गया कि जल्द ही धान की बोली आढ़तियों से बातचीत करके शुरू करवा दी जाएगी, लेकिन शाम तक धान की बोली शुरू नहीं हुई थी।


बुधवार रात को जींद की अनाज मंडी से एक ट्रक धान समेत चोरी हो गया था। जिसमें आढ़ती के मुताबिक करीब 14 लाख का धान था। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वीरवार को आढ़तियों ने बैठक करके फैसला लिया था कि जब तक ट्रक  और धान बरामद नहीं होगा। तब तक वे धान की बोली नहीं करेंगे। इसी के चलते पिछले दो दिन से धान की बोली नहीं हो रही। इससे गुस्साए किसानों ने अनाज मंडी के सामने से गुजर रहे रोहतक रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन



किसानों ने कहा कि आढ़तियों की मनमर्जी के चलते उनकी फसल की बिक्री नहीं हो पा रही है। जिससे वे काफी परेशान हैं। किसानों ने कहा कि आढ़ती का धान चोरी हुआ है तो उसमें किसानों का क्या कसूर है। जब पुलिस मामले की जांच कर रही है तो फिर आढ़तियों को धान की बोली बंद नहीं करनी चाहिए थी। धान की बोली बंद होने के कारण वे पिछले दो दिन से मंडी में भूखे प्यासे अपनी फसल की बिक्री का इंतजार कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह साढ़े ग्यारह बजे किसानों द्वारा जाम लगाए जाने की सूचना पाकर मार्केट के कमेटी सचिव राधेश्याम गहलोत और रोहतक रोड पुलिस चौकी इंचार्ज बलवान सिंह मौके पर पहुंचे। किसानों ने अधिकारियों को कहा कि ट्रक आढ़ती का चोरी हुआ है। उसमें किसानों की क्या गलती है। किसान अधिकारियों के सामने इस बात पर अड़ गए कि जाम तभी खोला जाएगा। जब पिछले दो दिन से बंद पड़ी बोली शुरू होगी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आढ़ती एसोसिएशन से बातचीत करके धान की बोली शुरू करवा दी जाएगी। इसके बाद किसानों ने बारह बजे जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed