फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   farmers protest for irrigation water

पानी न मिलने पर मजबूरन उठाना पड़ा ये कदम

Fri, 20 Sep 2013 09:32 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Fri, 20 Sep 2013 09:32 PM IST
विज्ञापन
farmers protest for irrigation water
गांव ईगराह के किसानों ने माइनर की टेल तक पानी न पहुंचने पर शुक्रवार को जींद-भिवानी मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के दौरान किसानों ने नहर और सिंचाई विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के जेई और पुलिस मौके पर पहुंचे और टेल तक पानी पहुंचाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लगभग एक घंटे लगे जाम के कारण यात्रियों तथा वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


गांव ईगराह के किसानों का शुक्रवार सुबह उस समय गुस्सा फूट गया जब काफी दिनों तक टेल तक पानी नहीं पहुंचा। गुस्साए ग्रामीण जींद भिवानी मार्ग पर आ गए और अवरोधक डाल कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव के खेतों के बीच से माइनर है। लेकिन सफाई न होने के कारण टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों ने बताया कि माइनर की सफाई को लेकर वे सिंचाई और नहर विभाग के अधिकारियों को लिखित में शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वे अधिकारियों से भी मिल कर समस्या से अवगत करवा चुके हैं। लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। किसानों ने मांग की कि माइनर की सफाई करवाई जाए ताकि टेल तक पानी पहुंच सके।


जाम लगने की सूचना पाकर नहर विभाग के जेई मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को टेल तक पानी पहुंचाने का आश्वासन दे जाम खुलवाया। लगभग एक घंटे लगे जाम के कारण यात्रियों तथा वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed