{"_id":"c9315110dca271c9e0f229488eb432f7","slug":"two-arrested-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरों को लूटने की फिराक में बैठे दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीरों को लूटने की फिराक में बैठे दो आरोपी काबू
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 12 Nov 2013 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर रोड पर राहगीरों को लूटने के इरादे से एक कार में बैठे दो बदमाशों को थाना सारन पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। बदमाशों का एक साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। थाना सारन पुलिस टीम को सोमवार शाम सूचना मिली कि गाजीपुर रोड पर पारस स्कूल के पास तीन व्यक्ति पिस्तौल व तलवार सहित मारुति कार में राहगीरों को लूटने के इरादे से बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंच कर छापा मारा और दो बदमाशों को काबू कर लिया व जबकि एक मौके से भाग निकला। पकड़े गए आरोपी नरेश निवासी गांव भाखड़ी व राकेश निवासी उत्तम नगर गाजीपुर डबुआ कॉलोनी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
मौके से फरार हुआ आरोपी भूरा उर्फ राजू निवासी उत्तम नगर गाजीपुर डबुआ कॉलोनी बताया गया है। पकड़े गए आरोपियों की तलाशी लेने पर नरेश से एक पिस्तौल एवं राकेश के कब्जे से एक गुप्ती बरामद हुई है।