{"_id":"7c59ffe38a1edbe973730baa63b339a9","slug":"today-s-world-heart-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा है हृदय रोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा है हृदय रोग
फरीदाबाद
Updated Sat, 28 Sep 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ वर्ष पहले तक माना जाता था कि हृदय रोग ज्यादातर पुरुषों में होता है, पर अब यह धारणा बदल गई है।
विज्ञापन
बीके अस्पताल की हार्ट यूनिट में आने वाले हर 10 मरीजों में से छह महिलाएं होती हैं। युवा भी इस बीमारी से अछूते नहीं हैं। अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि महिलाआें में हृदय रोग का मुख्य कारण तनाव और खान-पान की आदतों में आया बदलाव है। युवाओं में इसका कारण जंक फूड का सेवन है।
इनसे है खतरा
- जंक फूड का अधिक सेवन करना
- व्यायाम न करना, अधिक बैठना
- खाने में अधिक नमक लेना
- तंबाकू या शराब का अधिक सेवन करना
बचाव के उपाय
- संतुलित व कम नमक वाला आहार लेें
- योगा और व्यायाम करें
- मोटापे पर नियंत्रण बनाए रखें
- जंक फूड व तैलीय खाने से परहेज करें
- हार्ट अटैक होने पर डिस्प्रिन या सोबीट्रेट दवा दें