{"_id":"d99b56c28ce85fee1b7863bf1c80ce72","slug":"takes-seven-sample-of-sweets","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों से मिठाइयों के सात सैंपल लिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों से मिठाइयों के सात सैंपल लिए
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Wed, 16 Oct 2013 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली नजदीक आते ही मिठाइयों में मिलावट करने वाले सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग ने मिठाइयों की दुकानों पर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को विभाग ने डबुआ कॉलोनी में छापेमारी की।
विज्ञापन
दिनभर चले अभियान में विभाग ने मिठाइयों के सात नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए बृहस्पतिवार को चंड़ीगढ़ मुख्यालय भेजा जाएगा। कॉलोनियों में बनने वाली मिठाईयों की शुद्धता को परखने के लिए खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने डबुआ में छापेमारी की। टीम ने कॉलोनी के एक गोदाम से दो रसगुल्ले, दो छेना के नमूने लिए।
विज्ञापन
जबकि एक मिठाई की दुकान से बूंदी के लड्डू का एक, खोवा एवं पनीर के एक-एक सैंपल लिए। टीम ने मौके पर मिली अन्य कई चीजों की भी जांच रैपिड किट से की। जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डॉ. डीके शर्मा ने बताया कि नमूनों को चंडीगढ़ भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन