फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Old faridabad and NIT also sensitive declared

ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी भी संवदेनशील घोषित

Sat, 05 Oct 2013 08:28 PM IST
फरीदाबाद
फरीदाबाद Updated Sat, 05 Oct 2013 08:28 PM IST
विज्ञापन
Old faridabad and NIT also sensitive declared

स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय से आई अधिकारियों की टीम ने ओल्ड फरीदाबाद एवं एनआईटी क्षेत्र को भी डेंगू संवेदनशील घोषित कर दिया है। दोनों क्षेत्रों से 18 डेंगू पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि यहां संभावित मरीजों की संख्या 60 है।

विज्ञापन


जिले में अभी तक 840 डेंगू संभावित एवं 168 डेंगू पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर जिले में मलेरिया का प्रकोप कुछ कम जरूर हुआ है, लेकिन इस पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं हुआ है।
विज्ञापन


वर्तमान में 798 मलेरिया मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। शनिवार को विभाग की टीम ने एसजीएम नगर, एनएच-चार के सरकारी फ्लैटों का दौरा किया और दोनों जगह 200 घरों का सर्वे किया। निरीक्षण के दौरान बुखार के 10 मरीजों की जांच के लिए उनके ब्लड के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मलेरिया एवं डेंगू विभाग के सभी कर्मियों की छुट्टियां पूरे अक्तूबर के लिए रद्द कर दी गई हैं। विभाग में 25 फील्ड वर्कर एवं 90 मल्टी हेल्थ वर्कर काम कर रहे हैं।

सामने आई नगर निगम की लापरवाही
स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक डॉ. योगेश ने बताया कि दो दिन हुए सर्वे के दौरान एसजीएम नगर की हालत सबसे खराब मिली। क्षेत्र में टीम ने जहां भी निरीक्षण किया वहां नालियां बंद मिलीं,  जिसमें लारवा पल रहे थे। नगर निगम को पत्र लिखकर नालियों की सफाई के लिए कहा जाएगा। इसके लिए जिला डेंगू विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं। एनएच-चार के सरकारी आवासों में सर्वे के दौरान टीम को तीन घरों में लारवा मिले। तीनों में रहने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं।


तीन डेंगू मरीज बीके अस्पताल में भर्ती
शनिवार को तीन डेंगू मरीजों को बीके अस्पताल इमरजेंसी में लाया गया। इनमें से बल्लभगढ़ निवासी एक युवती एवं एक सात साल के बच्चे का इलाज यहीं पर चल रहा है, जबकि विष्णु कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर हालत में सफदरजंग के लिए रेफर किया गया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed