{"_id":"973532ed6bb6eaddc1c352d85510fd4e","slug":"narendra-murder-case-bunty-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र हत्याकांड : पुलिस के हाथ आया बंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र हत्याकांड : पुलिस के हाथ आया बंटी
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 01 Nov 2013 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चित नरेंद्र हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी बंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
उससे नरेंद्र हत्याकांड के साथ अन्य वारदात के संबंध में भी पूछताछ हो रही है। गौरतलब है कि गांव फरीदपुर निवासी नरेंद्र की 19 अगस्त को दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर सेक्टर 15/15ए डिवाइडिंग रोड पर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
वारदात के समय नरेंद्र अपनी स्कॉर्पियो में सुरक्षाकर्मी नियाज अहमद के साथ था। नरेंद्र के भाई जितेंद्र की शिकायत पर राजेश नागर, महावीर बैंसला, सुनील बैंसला, अनिल, रूप सिंह नागर, विनोद खटाना, विजयपाल, फिरे व जेल में बंद पूर्व पार्षद कैलाश बैंसला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में कई लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। सीआईए सेक्टर-30 प्रभारी राजेश चेची ने बताया कि जांच के दौरान जिला बागपत (यूपी) के कमाला गांव निवासी शूटर बंटी का नाम भी उजागर हुआ था।