फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   misuse of rti appeals

आरटीआई के दुरुपयोग से बचने की अपील

Sun, 06 Oct 2013 07:39 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
अमर उजाला फरीदाबाद Updated Sun, 06 Oct 2013 07:39 PM IST
विज्ञापन
misuse of rti appeals

आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन ने लोगों को आरटीआई के दुरुपयोग से बचने की अपील की है। सेक्टर-15 स्थित जिमखाना क्लब में एसोसिएशन की ओर से रविवार को एक सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें शहर के आरटीआई कार्यकर्ता व सरकारी विभागों के जन सूचना अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रह्मदत्त ने कहा कि एक्ट के प्रावधानों के तहत ही जानकारियां मांगें, जिससे कि सूचना समय पर मिल सके। इस मौके पर आरटीआई कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि फीस 50 रुपये से घटा कर दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी 10 रुपये कर दी जाए। जिला स्तर पर उपायुक्त कार्यालय में एक जन सूचना अधिकारी नियुक्त किया जाए। इसके अलावा प्रथम व द्वितीय अपील में दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


एसोसिएशन के महासचिव रविंद्र चावला ने कहा कि सरकारी विभागों में तैनात जन सूचना अधिकारी उस विभाग का कर्मचारी न होकर सामाजिक कार्यकर्ता, रिटायर्ड जज या किसी अन्य विभाग का रिटायर्ड अधिकारी होना चाहिए, जिससे पक्षपात न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता ओपी धामा ने सुझाव दिया कि सरकारी विभाग सारी जानकारी विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करें, ताकि आरटीआई डालने की नौबत न आए।

सरकारी विभाग की ओर से अपना पक्ष रखते हुए पुलिस आयुक्त कार्यालय के आरटीआई सेल इंचार्ज राम कुमार ने सुझाव दिया कि जनता को आरटीआई डालने से पहले एक्ट की पूरी जानकारी लेनी चाहिए। लोग ऐसे सवालों के जवाब पूछते हैं जिनके जवाब देने का प्रावधान एक्ट में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed