{"_id":"6747c95a81c9134c7f8ad6f6661c2915","slug":"man-die-in-road-accident-woman-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल
फरीदाबाद
Updated Thu, 26 Sep 2013 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान निवासी उदल सिंह ने थाना सराय ख्वाजा पुलिस को बताया कि उसका बेटा शिवा परिवार के साथ मोलड़बंद क्षेत्र में रहता है। बुधवार रात शिवा पत्नी पिंकी के साथ बाजार में खरीदारी करने गया था।
विज्ञापन
वापस लौटते समय अगवानपुर रोड पर सेहतपुर के नजदीक पहुंचा तो अचानक थ्री-व्हीलर पलट गया। इससे थ्री-व्हीलर में बैठे शिवा की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
पिंकी को दिल्ली के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जांच अधिकारी एएसआई जयकरण ने बताया कि दिल्ली निवासी आरोपी ऑटो चालक वाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
उधर, थाना एसजीएम नगर क्षेत्र में ईएसआई चौक के नजदीक केैं टर की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई। गोपी कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद में रहने वाले नरेंद्र सिंह ने थाना एसजीएम नगर पुलिस को बताया कि किसी काम से उसका भाई लक्ष्मणदासा बुधवार देर शाम एनएच-तीन में गया था।
गोल चक्कर के पास एक कैंटर के चालक ने उसे टक्कर मार दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नेहरू कॉलोनी निवासी कैंटर चालक संतोष कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।