{"_id":"317d63c2d37711a99ac6048f51836aa5","slug":"jerman-woman-suicide-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी की थी आत्महत्या करने वाली महिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मनी की थी आत्महत्या करने वाली महिला
फरीदाबाद
Updated Fri, 04 Oct 2013 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेवला-महाराजपुर और बड़खल फ्लाईओवर के बीच बुधवार को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाली विदेशी महिला मूल रूप से जर्मनी की रहने वाली थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को जर्मन एंबेसी के अधिकारी जीआरपी के साथ बीके अस्पताल में पीएमओ से मिलने पहुंचे। इसके बाद महिला का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
जीआरपी के जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की पहचान जर्मनी के दुसैल डॉर्फ निवासी 30 वर्षीया जूड पचीनो के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
जीआरपी ने शव को शनाख्त के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। इसके लिए विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा गया था। मंत्रालय से भारत आए विदेशी नागरिकों की सूचना के आधार पर महिला की पहचान हो पाई। पता लगा है कि जूड पचीनो करीब दो महीने पहले भारत आई थीं।
वे दिल्ली में सीआर पार्क इलाके में रहती थीं और प्रवाह नामक एक सामाजिक संस्था से जुड़ी हुई थीं। बताया जा रहा है कि वे अपनी संस्था के काम से फरीदाबाद आई थीं। पोस्टमार्टम के बाद शव एंबेसी को सौंपने की कार्यवाही चल रही है।