{"_id":"fee30ef6165af9f9213c5566713be309","slug":"increase-the-width-of-dividing-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी डिवाइडिंग रोड की चौड़ाई बढ़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी डिवाइडिंग रोड की चौड़ाई बढ़ेगी
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Fri, 15 Nov 2013 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरपुर-वाईएमसीए मेट्रो कॉरिडोर के रास्ते में आने वाली सभी डिवाइडिंग रोड की चौड़ाई को बढ़ाया जाएगा और यातायात को सुगम करने के लिए स्लिप रोड भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
यह फैसला दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने सभी डिवाइडिंग रोड के बीच में मेट्रो कॉरिडोर का पिलर आने के कारण लिया है।
मेट्रो प्रशासन के अनुसार, सराय ख्वाजा से लेकर वाईएमसीए तक करीब 6 से 8 जगहों पर डिवाइडिंग रोड के बीच में मेट्रो का पिलर तैयार किया जाना है।
जिसका निर्माण कार्य अभी तक रोका हुआ है। यह सभी मेट्रो पिलर अधिकांश जगह दो सेक्टरों को डिवाइड करने वाली रोड पर आ रहे हैं। ऐसे में डिवाइडिंग रोड के बीच में पिलर आने से वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह शेष नहीं रह जाएगी। हुडा अधिकारियों के साथ मेट्रो अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि अगर डिवाइडिंग सड़कों की चौड़ाई को थोड़ा-थोड़ा बढ़ा दिया जाए और इन सड़कों पर जाने के लिए स्लिप रोड निकाल दी जाए तो वाहनों के लिए सुगम मार्ग तैयार हो सकता है। जिस पर हुडा प्रशासन की ओर से सहमति जता दी है।
विज्ञापन
कहां कहां है दिक्कत...
एनएचपीसी चौक, बड़खल चौक, ओल्ड फरीदाबाद रोड, सेक्टर-15-16 डिवाइडिंग रोड, 15-12 की डिवाइडिंग रोड, 11-12 की डिवाइडिंग रोड, वाईएमसीए।
बड़खल व एनएचपीसी के पास सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का काम शुरू कर दिया गया है। जबकि अन्य जगहों पर बोर्ड लगाकर काम शुरू करने का संकेत लोगों को दे दिया गया है।
विज्ञापन
-डीके शर्मा, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर, एलएंडटी।