{"_id":"2effcdcca00db90a740851a230af8934","slug":"health-employees-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने किया हंगामा
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 02 Nov 2013 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर बीके अस्पताल में काम कर रहे चतुर्थ श्रेणी के स्वास्थ्य कर्मियों ने शुक्रवार को हंगामा कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि ठेकेदार ने वेतन के लिए जो चेक दिए हैं वह बाउंस हो गए हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को मिली। प्रबंधन ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने पीएमओ कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
बीके अस्पताल में ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि तीन माह से उन्हें वेतन नहीं मिला। दिवाली का त्योहार होने के कारण जब उन्होंने ठेकेदार से एडवांस देने के लिए कहा तो कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
इसके अलावा लंबित वेतन भुगतान करने का दबाव बनाए जाने पर जो चेक दिए गए थे वह बाउंस हो गए। जून में ठेके पर लगभग 70 स्वास्थ्य कर्मचारियों को रखा गया था।
गुस्साए कर्मियों को देख मौके पर पीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि ठेकेदार द्वारा वेतन को लेकर जो लापरवाही बरती जा रही है उस पर कार्रवाई की जाएगी।