{"_id":"a07374a4c7bb960f5b61db3f5b96774c","slug":"govardhan-pooja-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 04 Nov 2013 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सोमवार को जगह-जगह गोवर्धन पूजा का आयोजन हुआ। वर्कशॉपों से लेकर बड़ी फैक्ट्रियों तक में हर जगह भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया। लोगों ने मशीनों की पूजा की। इस दौरान फैक्ट्रियों में कामकाज बंद रहा। लोहा मंडी में पूजन के बाद छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
सेक्टर-सात में उद्यमी श्रीराम अग्रवाल के आवास पर गोवर्धन पूजा के बाद अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया। एनएच-पांच स्थित बांके बिहारी मंदिर के प्रांगण में गोवर्धन जी की प्रतिमा बनाकर आचार्य संतोष जी महाराज ने पूजन कराया।
विज्ञापन
यहां महिला मंडल की भजन-कीर्तन मंडली ने भजन गाए। पूजा के बाद भक्तों ने गोर्वधन की सात-सात परिक्रमाएं कीं। मंदिर के प्रधान ललित गोसांईं ने गोवर्धन पूजा की महिमा बताई।
विज्ञापन
उधर, सेक्टर आठ की स्कूल बेल्ट स्थित महादेव मंदिर में गोवर्धन पूजा भंडारा हुआ। मंदिर की महिला जागरण कमेटी ने भगवान कृष्ण के भजन गाए। मुख्य अतिथि समाजसेवी मनधीर सिंह मान थे।
इस दौरान वासुदेव अरोड़ा, दीपक छाबड़ा, महेश गुप्ता, आरके शर्मा, दिनेश माहेश्वरी, नरेश शर्मा, सुशील गुलाटी, गिर्राज गुप्ता, आरएस डागर, वीके गुप्ता, तिलकराज शर्मा, एलएस वर्मा, बीएल पाठक व गयालाल गुप्ता आदि भी मौजूद थे।