फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   gandhi colony dispute : eight arrested

गांधी कॉलोनी विवाद: आठ आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Oct 2013 11:19 PM IST
फरीदाबाद
फरीदाबाद Updated Thu, 03 Oct 2013 11:19 PM IST
विज्ञापन
gandhi colony dispute : eight arrested

गांधी कॉलोनी में गाली गलौच से शुरू हुए विवाद में तोड़फोड़ व पथराव होने के बाद थाना एनआईटी पुलिस ने दो अलग-अलग शिकायतों पर मामले दर्ज किए हैं। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन


गांधी कॉलोनी निवासी नीरज उर्फ निक्का ने बताया कि बुधवार सुबह 5.30 बजे के करीब गीता मंदिर के सामने खड़ा था। उसी समय अमित निवासी गांधी कॉलोनी आया। उसके हाथ में देसी पिस्तौल थी।
विज्ञापन


उसने आते ही कहा कि वह उनकी मुखबिरी करता है। अमित ने उस पर पिस्तौल से फायर किया, जिसमें वह बच गया। उसका भांजा प्रिंस उसे बचाने आया तो पिस्तौल के बट से प्रिंस पर वार कर दिया। उसी समय अमित की बहन सोनम भी मौके पर आ गई और उसने भी उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर इसी मामले में गांधी कॉलोनी निवासी राजेंद्र ने पुलिस में शिकायत दी कि मंगलवार को अमित ने उसके व उसके परिजनों के साथ मारपीट की तथा देसी तमंचे से गोली चलाई थी, जिसकी शिकायत पुलिस से करने पर बुधवार सुबह अमित, उसकी मां माया, रमेश उर्फ रमी, सतीश उर्फ सत्ते, संदीप उर्फ कुल्ली, किशोरी व विरेंद्र लोहे की रोड व लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और मारपीट कर घायल कर दिया।


पुलिस ने आरोपी अमित, उसकी मां माया, बहन सोनम, संदीप, सतीश, किशोरी व दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने आरोपी अमित को एक दिन की रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed