{"_id":"85f5c2b730a4185a3ddd3e090feb4b35","slug":"fire-in-plastic-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक कंपनी में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक कंपनी में लगी आग
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 05 Nov 2013 06:46 PM IST
विज्ञापन
शहर की डबुआ पाली रोड स्थित एक प्लास्टिक की कंपनी में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
यहां प्लॉट नंबर-छह स्थित भानु प्लास्टिक नामक कंपनी में मंगलवार को चौकीदार ने धुआं निकलते देखा। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत कंपनी मालिक राजपाल को दी। देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगी। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
विज्ञापन
लगभग आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी और डबुआ पुलिस चौकी से कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया।
आग से मिक्चर मशीन, तीन कटर, चार बिजली की मोटरें और प्लास्टिक की बोरियों में रखा कई कुंतल सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन