फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   farmers of village will on cm office 11 oct

19 गांवों के किसान घेरेंगे सीएम कार्यालय

Tue, 08 Oct 2013 08:52 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
अमर उजाला फरीदाबाद Updated Tue, 08 Oct 2013 08:52 PM IST
विज्ञापन
farmers of village will on cm office 11 oct

मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर आठ दिन से सेक्टर-12 स्थित उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे किसानों ने जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


किसानों ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्या सुलझाने के लिए 10 अक्तूबर तक समय दिया है।
किसानों ने ज्ञापन में उपायुक्त को स्पष्ट कर दिया है कि निर्धारित समय तक मांग को पूरा नहीं किया गया तो 19 गांवों के किसान 11 अक्तूबर को उनके कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


उसके बाद 13 को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को काले झंडे दिखाएंगे। इस दिन मुख्यमंत्री का एनआईटी में कार्यक्रम है। किसान संघर्ष समिति ने मंगलवार को धरना स्थल पर फ्रेट कॉरिडोर में जमीन देने वाले सभी गांवों के किसानों के साथ बैठक की। इसमें आंदोलन को तेज करने और कुछ ठोस कदम उठाने के फैसले लिए गए। किसानों ने सांसद अवतार भड़ाना की ओर से पहले आश्वासन देने और बाद में किसानों की मांग को अनसुना करने पर हैरानी प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने यह भी कहा कि सोमवार को एसडीएम यशेंद्र सिंह ने किसानों को दो दिन में बातचीत के जरिए मामला हल कराने का आश्वासन दिया था, जिसकी जानकारी के बाद एक साजिश के तहत एसडीएम का तबादला कर दिया गया। इसे लेकर किसानाें में जबरदस्त रोष है।

समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजबीर ने बताया कि केवल धरने से काम चलने वाला नहीं है। अब नई रणनीति बनाई जाएगी। क्योंकि कुछ अधिकारियों की ओर से किसानों के आठ दिनों की पूरी मेहनत को बर्बाद करने का प्रयास किया गया है।


इस मौके पर बुध सिंह नागर, भरत सिंह, संजीव नागर, जोगेंद्र, सतपाल नर्वत, टिपर चंद शर्मा, राजेंद्र, सतेंद्र नागर, बाबूलाल, सुखवीर, राजपाल, तेजपाल, कंवरपाल, घनश्याम दत्त शर्मा, धनवीर, रूपसिंह, प्रेमराज, नहपाल सिंह, रामकिशन, डाल चंद, रघुराज सिंह, नंद किशोर, चंदा, लाजपत, अमर नर्वत, गुलाब सिंह, सुखदेव सैनी, राजेंद्र खटाना, विरेंद्र, रमेश चंद्र, गिर्राज सिंह, लाजपत, अतर सिंह व रमेश चंद सहित कई लोग मौजूद थे।

आंदोलन में महिलाएं व बच्चे भी होंगे शामिल
- समिति प्रवक्ता सतेंद्र नागर ने बताया कि आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए अब इसमें गांव की महिलाओं और बच्चों ने भी शामिल होने की हामी भर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed