{"_id":"94adaa8eedebbd8913e710266e1eebe3","slug":"dowary-case-on-husband-mother-in-law-and-aunt","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति, सास, और मौसी पर दहेज हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति, सास, और मौसी पर दहेज हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Thu, 14 Nov 2013 11:31 PM IST
विज्ञापन
एनआईटी थाना क्षेत्र में बुधवार को इंजीनियर की पत्नी द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। इस मामले में मृतका के पति, सास व मौसी पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उड़ीसा के रहने वाले गौरहरी दास ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसने अपने बड़ी बेटी ललिता की शादी 21 नवंबर 2007 को पश्चिम बंगाल के चिकनपुरा ठाकुर में रहने वाले आशीष कुमार के साथ की थी। वह फरीदाबाद में सेक्टर-21डी में आकर रह रहे थे।
विज्ञापन
मृतका के पिता का आरोप है कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज के लिए परेशान करने की शिकायत कई बार ललिता ने उनसे भी की थी। गौरहरी दास ने कहा कि शादी के समय ही उसने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। ससुराल की प्रताड़ना से परेशान होकर 12 नवंबर को ललिता ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन