{"_id":"4c24bcff4629b59bd8a3a18ea545fd63","slug":"disputes-in-two-sides-in-case-of-design","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजाइन को लेकर दोनों पक्षों में था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजाइन को लेकर दोनों पक्षों में था विवाद
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Sun, 17 Nov 2013 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेवला महाराजपुर रेलवे अंडर पास (आरयूपी) के डिजाइन को इसी माह रेलवे प्रशासन की मंजूरी मिल सकती है। इस बात के संकेत हुडा अधिकारियों को मिल चुके हैं। इसलिए इसे बनाने को लेकर हुडा ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सूरजकुंड से सटी कॉलोनियों, हुडा सेक्टरों और गांव के ट्रैफिक को नेशनल हाइवे पर बिना रोक टोक पहुंचाने के लिए हुडा और रेलवे प्रशासन ने मेवला गांव की रेलवे क्रॉसिंग के पास आरयूपी बनाने की योजना 2007 में तैयार हुई थी। उस समय रेलवे क्रॉसिंग के पास करीब 1.75 लाख यूनिट (एक व्यक्ति, एक गाड़ी या फिर दोपहिया वाहन सब एक-एक यूनिट माने जाते हैं) का लोड सर्वे में आंका गया था। लेकिन प्रोजेक्ट में देरी की वजह से इस सर्वे को दोबारा कराया गया। जिसमें करीब 4 लाख यूनिट का लोड आ गया।
विज्ञापन
पिछले दिनों हुडा व रेलवे प्रशासन ने तय किया कि वह टू लेन की जगह फोर लेन आरयूपी बनाएंगे। ऐसे में फोर लेन को लेकर हुडा की ओर से अंडर पास का डिजाइन तैयार कराया गया। लेकिन डिजाइन को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से बार-बार सहमति जताने से इनकार कर दिया गया। इसके लिए हुडा ने इस डिजाइन में फिर से संशोधन करा कर रेलवे अधिकारियों के पास भेजा है। हुडा के एसई ललित कुमार आहुजा के मुताबिक मेवला महाराजपुर में सेक्टर-45 व 46 की डिवाइडिंग रोड पर प्रस्तावित फोर लेन आरयूपी को इसी माह हरी झंडी मिलने के संकेत रेलवे प्रशासन ने दे दिए हैं। जिसको लेकर रेलवे प्रशासन अपने हिस्से में अंडर पास का काम शुरू कर सकता है।
विज्ञापन
इस पर करीब 21 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। जिसमें 7.5 मीटर चौड़े दो बॉक्स के साथ 0.5 मीटर चौड़ा फुटपाथ भी तैयार होगा।