{"_id":"68c30770ca1613367e24faff2ccad4b4","slug":"development-in-irregular-colonies","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमित कॉलोनियों में विकास की दौड़ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमित कॉलोनियों में विकास की दौड़ शुरू
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 08 Nov 2013 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की 66 अनियमित कॉलोनियों में विकास कार्य करवाने की दौड़ शुरू हो गई है। विकास कार्य करवाने का नोटिफिकेशन नगर निगम पहुंचने के बाद पार्षदों ने सीवर, सड़क एवं पानी की पाइप लाइन आदि डलवाने के काम की फाइल बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खुद सीनियर डिप्टी मेयर मुकेश शर्मा ने शुक्रवार को ऐसी कॉलोनियों में विकास कार्य करवाने की दर्जन भर से अधिक फाइलें बनवाकर उसे वित्त शाखा में भेजा।
सूत्रों का कहना है कि वित्त शाखा ने कहा है कि जिस भी गली या क्षेत्र में विकास कार्य होने जा रहा है, उसके निवासी पहले 250 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से विकास शुल्क जमा कर दें।
विज्ञापन
शर्मा का कहना है कि अनियमित कॉलोनियों में लाखों लोग रहते हैं। उनमें वर्षों से कोई काम नहीं हुआ। अब सरकार ने अनुमति दे दी है तो काम में देरी क्यों की जाए।
विज्ञापन
पार्षद ओमप्रकाश रक्षवाल का कहना है कि वह भी जल्द ही अपने क्षेत्र की ऐसी कॉलोनियों के विकास की फाइल तैयार करवाएंगे, इसलिए आप भी अपने क्षेत्र के पार्षद को मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए हक से कहिए। वह अब अनियमित कॉलोनी होने का बहाना नहीं कर पाएगा।
उल्लेखनीय है कि पिछले माह हरियाणा मैनेजमेंट ऑफ सिविक एमीनिटीज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेफिसिएंट म्यूनिसिपल एरिया, स्पेशल प्रोविजन एक्ट-2013 के अंतर्गत इन कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं देने का रास्ता खोला गया था।
बिल्डर भी हुए सक्रिय
विकास कार्यों की मंजूरी के बाद इन कॉलोनियों में बिल्डर भी सक्रिय हो गए हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि अनियमित कॉलोनियों में जब सरकार विकास कार्य करवाने का रास्ता साफ कर सकती है तो देर सवेर इन्हें नियमित भी किया जाएगा।
इन कॉलोनियों में हो सकेंगे विकास कार्य
आदर्श नगर भाग-1, 2, 3, अज्जी कॉलोनी, अजरौंदा-विस्तार आबादी, अनंगपुर डेरी, आखिर गांव एक्सटेंशन, आर्या नगर एक्सटेंशन, बसेलवा कॉलोनी एक्सटेंशन, भगत सिंह कॉलोनी, भारत कॉलोनी, भाटिया कॉलोनी एक्सटेंशन, भिखम कॉलोनी एक्सटेंशन, भूड़ कॉलोनी, बुढैना विस्तार आबादी, चेत राम कालोनी, छज्जन नगर-1, 2, 3, डबुआ एक्सटेंशन-1, ए, बी, डबुआ एक्सटेंशन-2ए, दीपावली एंक्लेव, विस्तार आबादी-गौंछी, विस्तार आबादी-बड़खल भाग-1, भाग-2, विस्तार आबादी सारन, गाजीपुर कॉलोनी, हरी नगर कॉलोनी, हरी विहार, इंदिरा कॉप्लेक्स भाग-1, 2, 3, 4, 5, जैन कॉलोनी, जीवन नगर, कृष्णा कॉलोनी, कुंदन कॉलोनी एक्सटेंशन, महावीर कॉलोनी, मेवला महाराजपुर एक्सटेंशन, मुकेश कॉलोनी, नंबरदार कॉलोनी, नंगला एंक्लेव भाग-2, नवादा एक्सटेंशन, नवलू कॉलोनी, नया सय्यदवाड़ा, निखिल एंक्लेव, ओम एंक्लेव, पंचशील एंक्लेव, पटवारी कॉलोनी, पावर हाउस कॉलोनी, पूरन एंक्लेव, राजा नाहर सिंह कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, राव रघुवीर कॉलोनी, राव सुलतान सिंह कॉलोनी, एसजीएम नगर ब्लॉक पी, एसजीएम नगर एफ, जी, एच, संजय कॉलोनी एक्सटेंशन, संत नगर, सरस्वती कॉलोनी भाग-1, सरस्वती कॉलोनी भाग-2, सरपंच कॉलोनी, शिव कॉलोनी, शिव कॉलोनी एक्सटेंशन, शिव दुर्गा, भारत विहार, श्याम कॉलोनी, श्याम कॉलोनी एक्सटेंशन, सूबेदार कॉलोनी, सुभाष नगर, सूर्या कॉलोनी, सूर्या विहार, तिरखा कॉलोनी, विजय नगर और यादव कॉलोनी।