{"_id":"f23dc5f972449be2f6d4289bd8f73d63","slug":"convicted-of-rape-sentenced-to-7-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के दोषी को सात साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के दोषी को सात साल की सजा
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Tue, 08 Oct 2013 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अंशु शुक्ला की अदालत ने मंगलवार को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दोषी को सात साल कैद और 41 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
अदालत में पेश मामले के अनुसार, हरिनगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने 02 जून 2013 को थाना भूपानी में दर्ज कराए मामले में बताया था कि उसकी 15 साल की बेटी इसी इलाके में स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। आठ मई 2013 को भी वह स्कूल गई थी। लेकिन लौट कर घर नहीं आई। कई दिनों की तलाश के बाद लड़की का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
तलाश के दौरान उसे पता चला कि उसकी बेटी को इसी इलाके में रहने वाले रोहताश नामक युवक के साथ देखा गया है। उसके कमरे पर गया तो पता चला कि वह भी उसी दिन से गायब है। इसके बाद उसने पुलिस में मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने खोजबीन के बाद दो जून को आरोपी रोहताश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लड़की को बरामद कर लिया था। मेडिकल जांच में लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया था।