{"_id":"8ddc7f9edfd4679a96af0f7b3f62701d","slug":"buses-will-increase-on-agra-aligarh-and-sohna-routes","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा, अलीगढ़, सोहना रूट पर बढ़ेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा, अलीगढ़, सोहना रूट पर बढ़ेंगी बसें
फरीदाबाद
Updated Fri, 27 Sep 2013 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले त्योहारों के दौरान इन रूटों पर यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से 10 अतिरिक्त बसों को चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
आगरा-मथुरा पर दो-दो, अलीगढ़ पर तीन और सोहना पर तीन अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। ये बसें हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन से मंगवाई जा रही हैं।
वर्तमान में आगरा-मथुरा के लिए आठ-आठ बसों को चलाया जाता है। जबकि अलीगढ़ के लिए छह बसें चल रही हैं। सोहना रूट पर 18 बसें चल रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक इन रूटों पर यात्रियों की मांग अन्य रूटों की तुलना में अधिक रहती है। इस वजह से बसों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
बल्लभगढ़ बस डिपो के महाप्रबंधक यशपाल यादव ने बताया कि इन रूटों पर त्योहारों के दौरान बसों की मांग बढ़ जाती है। इस कारण दूसरे रूटों की बसों को इन रूटों पर डायवर्ट करना पड़ता है। ऐसा करने से दूसरे रूट प्रभावित हो जाते हैं। नई बसें स्थाई तौर पर बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन