{"_id":"7fb835e24b03f7a2cd096e7d3090fed9","slug":"award-system-in-haryana-open-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा ओपन स्कूल में लागू हुआ अवार्ड सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा ओपन स्कूल में लागू हुआ अवार्ड सिस्टम
कुंदन तिवारी/फरीदाबाद
Updated Sat, 09 Nov 2013 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा ओपन स्कूल से 10वीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की योग्यता का आंकलन किया जाएगा। यह फैसला ओपन बोर्ड से जुड़े अधिकारियों ने लिया है।
विज्ञापन
80 फीसदी अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को बोर्ड की ओर से सम्मानित किया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को ओपन स्कूल की ओर आकर्षित किया जा सके तथा लड़कियों के शिक्षा स्तर को सुधारा जा सके।
विज्ञापन
इसको लेकर ओपन बोर्ड ने पहली बार विद्यार्थियों के लिए अवार्ड सिस्टम शुरू किया है। जिसे मौजूदा शैक्षिक सत्र में लागू कर दिया गया है।
यह अवार्ड विद्यार्थियों को स्टडी सेंटर स्तर पर दिया जाएगा। सेंटर पर प्रथम आने पर 25 हजार रुपये और द्वितीय आने पर 15 हजार रुपये नगद देना तय किया गया है।
विज्ञापन
बाकी 80 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वालों को प्रमाण-पत्र एवं शील्ड प्रदान की जाएगी। वहीं छात्राओं को प्रथम आने पर 25 हजार रुपये के साथ कल्पना चावला अवार्ड से नवाजा जाएगा।
बोर्ड के मुताबिक इस बार फरीदाबाद के निजी स्कूलों में पांच स्टडी सेंटर बनाए गए हैं। इससे विद्यार्थियों को निजी स्कूल में पढ़ाई करने का अनुभव होगा।
इनमें प्रत्येक रविवार सुबह 10:00 से शाम 4:30 बजे तक कक्षाएं लगाई जाएंगी। बोर्ड ने हर स्टडी सेंटर पर करीब 500 विद्यार्थियों के पढ़ने की सीमा तय की है।
‘विद्यार्थियों के अंदर स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करने के लिए ऐसा किया गया है। इस योजना से शिक्षा का स्तर बढ़ेगा और विद्यार्थियों का रुझान भी बोर्ड की ओर बढ़ेगा’।
-प्रतिभा दहिया, उप-निदेशक, हरियाणा ओपन स्कूल बोर्ड