फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   angry students blocked road

विद्यार्थियों ने रोड पर दो घंटे तक ठप किया यातायात

Sat, 28 Sep 2013 11:31 PM IST
फरीदाबाद
फरीदाबाद Updated Sat, 28 Sep 2013 11:31 PM IST
विज्ञापन
angry students blocked road

शनिवार को यह परिणाम देख विद्यार्थी भड़क उठे। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खिलाफ आक्रोश प्रकट करने के लिए उन्होंने प्रदर्शन किया और बल्लभगढ़-तिगांव रोड को दो घंटे तक जाम रखा।

विज्ञापन


इसके बाद कॉलेज की छवि खराब करने के आरोप में कॉलेज ने तीन विद्यार्थियों को सस्पेंड कर दिया। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियाें ने बताया कि एमडीयू ने शनिवार को बीए द्वितीय व तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया है, जिसमें मेधावी विद्यार्थियों को भी हिंदी व अंग्रेजी विषय में जीरो अंक मिला है।
विज्ञापन


इस मामले पर जब कॉलेज प्रशासन से बात की गई तो उन्होंने कोई भी मदद करने से इनकार कर दिया। ऐसे में वे अपनी मांग को मनवाने और एमडीयू से अंक बढ़वाने के लिए मजबूरी में सड़क पर उतरे। प्रदर्शन और जाम की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग-दो तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाईपास रोड पर भी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। उसने जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन विद्यार्थियों की संख्या इतनी अधिक थी कि पुलिस जाम खुलवाने में नाकाम रही।

ऐसे में कॉलेज प्रशासन ने गुस्साए विद्यार्थियों से बातचीत शुरू की। प्राचार्य ने छात्रों के समर्थन में एमडीयू को पत्र लिखा। इसके बाद विद्यार्थियाें का आक्रोश खत्म हुआ।


विद्यार्थियों को शांत कराने के बाद कॉलेज प्राचार्य ने सभी विभागाध्यक्षों की आपात बैठक बुला ली, जिसमें मामले को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद पूरे मामले की जांच एक कमेटी को सौंप दी गई।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed